भारत में इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण( Lunar Eclipse ) देखा गया। यह आंशिक चंद्र ग्रहण था जिसकी शुरुआत रात 1:05 बजे से हुई और यह 2:24 बजे तक दिखाई दिया। एक घंटा 19 मिनट तक रहे चंद्र ग्रहण को दुनिया के अलग-अलग देशों के साथ भारत में भी देखा गया। सबसे पहले महाराष्ट्र के चेंबूर में चंद्र ग्रहण नजर आया, तो आखिर में गुजरात के राजकोट इसे देखा गया।
बीती रात का चंद्र ग्रहण ( Lunar Eclipse ) इस साल की आखिरी खगोलीय घटना थी। इसके बाद 25 मार्च 2024 को अगला चंद्र ग्रहण पड़ेगा। शरद पूर्णिमा तिथि, मास, वर्ष, गोचर की गणना से देखें, तो 2005 में शरद पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण था और अब 2023 में शरद पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण की स्थिति बनी है। देश में कई जगहों पर यह खगोलीय घटना दिखाई दी।
आंशिक चंद्र ग्रहण ( Lunar Eclipse ) को भारत समेत पृथ्वी पर करीब हर जगह से देखा गया। भारत के अलावा यह यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, नॉर्थ अमेरिका, नॉर्थ/ईस्ट साउथ अमेरिका, पैसेफिक, अटलांटिक, इंडियन ओशन, आर्कटिक और अंटार्कटिका के ऊपर देखा गया।
देशों के हिसाब से देखें तो अफगानिस्तान, चीन, ईरान, तुर्किये, अल्जीरिया, बांग्लादेश, भूटान, मंगोलिया, नाइजीरिया, ब्रिटेन, स्पेन, स्वीडन, मलेशिया, फिलीपींस, थाईलैंड, ऑस्ट्रेलिया, जापान, इंडोनेशिया, कोरिया और ब्राजील के पूर्वी भाग में भी आंशिक चंद्र ग्रहण नजर आया।
एक साल में ज्यादातर 2 बार चंद्र ग्रहण होता है। किसी साल चंद्र ग्रहण लगने की संख्या 3 भी हो सकती है। सैकड़ों साल में लगने वाले कुल चंद्र ग्रहणों में से लगभग 29% चंद्र ग्रहण पूर्ण होते हैं। औसतन, किसी एक स्थान से हर 2.5 साल में पूर्ण चंद्र ग्रहण देखा जा सकता है। चंद्र ग्रहण 30 मिनट से लेकर एक घंटे के लिए लगता है।इस के बाद अगला चंद्र ग्रहण ( Lunar Eclipse ) 25 मार्च 2024 को दिखाई देगा।
#WATCH | Maharashtra: Visuals of the lunar eclipse from Mumbai’s Chembur.#LunarEclipse2023 pic.twitter.com/BbylSoq8ka
— ANI (@ANI) October 28, 2023
#WATCH | Visuals of the lunar eclipse from Nehru Planetarium in Delhi. https://t.co/ZVpJFFJhmS pic.twitter.com/qhlJE3pnnw
— ANI (@ANI) October 28, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?