विश्व कप के 34वें मैच में अफगानिस्तान ( Afghanistan ) ने नीदरलैंड को सात विकेट से हरा दिया है। लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में नीदरलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 179 रन बनाए। अफगानिस्तान ने तीन विकेट खोकर 181 रन बनाए और मैच जीत लिया। इस जीत के साथ ही अफगानिस्तान अंक तालिका में पाकिस्तान से ऊपर पहुंच गया है।
इस विश्व कप में यह अफगानिस्तान ( Afghanistan ) की चौथी जीत है और यह टीम अंक तालिका में पाकिस्तान से ऊपर पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। नीदरलैंड ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बहुत ही खराब प्रदर्शन किया। इस टीम के शुरुआती पांच बल्लेबाजों में चार रन आउट हुए। इसी वजह से टीम 46.3 ओवर में 179 रन पर सिमट गई। इसके जवाब में अफगानिस्तान ने 31.3 ओवर में तीन विकेट खोकर 181 रन बना लिए और मैच जीत लिया।
नीदरलैंड के लिए सबसे ज्यादा 58 रन साइब्रांड ने बनाए। ओडवड ने 42 और ओकरमन ने 29 रन बनाए। इन दोनों के अलावा वन डर मर्व (11 रन) और आर्यन दत्त (10 रन) ही दहाई का आंकड़ा छू पाए। नीदरलैंड के छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए। कप्तान एडवर्ड्स तो अपना खाता भी नहीं खोल सके। नीदरलैंड के चार बल्लेबाज रन आउट हुए। अफगानिस्तान के लिए मोहम्मद नबी ने तीन और नूर अहमद ने दो विकेट लिए। मुजीब को एक विकेट मिला।
अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा नाबाद 56 रन कप्तान हशमतुल्लाह ने बनाए। रहमत शाह ने 52 रन की पारी खेली। अजमतुल्लाह 31 रन बनाकर नाबाद रहे। नीदरलैंड के लिए लोगन वन बीक, वन डर मर्वे और साकिब जुलफिकर ने एक-एक विकेट लिया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?