विश्व कप के 38वें मुकाबले में बांग्लादेश (Bangladesh ) ने श्रीलंका ( Sri Lanka ) को तीन विकेट से हरा दिया है। इस हार के साथ ही श्रीलंका की टीम आधिकारिक तौर पर सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है। नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.3 ओवर में 279 रन बनाए। बांग्लादेश ने सात विकेट खोकर 282 रन बना लिए और मैच जीत लिया।
बांग्लादेश ने श्रीलंका ( Sri Lanka ) को तीन विकेट से हरा दिया है। इस हार के साथ ही श्रीलंकाई टीम सेमीफाइनल की रेस से आधिकारिक तौर पर बाहर हो गई है। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.3 ओवर में सभी 10 विकेट खोकर 279 रन बनाए थे। इसके जवाब में बांग्लादेश ने 41.1 ओवर में सात विकेट खोकर 282 रन बना लिए और तीन विकेट से मैच अपने नाम कर लिया।
अब बांग्लादेश और इंग्लैंड के बाद श्रीलंका ( Sri Lanka ) भी सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुका है। वहीं, भारत और दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं। ऐसे में पांच टीमें सेमीफाइनल के बाकी दो स्थानों के लिए दावेदारी कर रही हैं। हालांकि, इनमें ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का दावा ज्यादा मजबूत है। पाकिस्तान, अफगानिस्तान और नीदरलैंड किस्मत भरोसे सेमीफाइनल खेल सकते हैं।
श्रीलंका ( Sri Lanka )के लिए चरिथ असालंका ने 108 रन की शानदार पारी खेली। पथुम निसांका और सदीरा समरविक्रमा ने 41-41 रन बनाए। बांग्लादेश के तंजिम हसन शाकिब ने तीन विकेट लिए। शाकिब अल हसन और शोरिफुल इस्लाम को दो-दो विकेट मिले। मेहदी हसन ने एक विकेट लिया। बांग्लादेश के लिए नजमुल हसन शान्तो ने 90 रन की पारी खेली। कप्तान शाकिब ने 82 रन बनाए। श्रीलंका के लिए दिलशान मदुशंका ने तीन विकेट झटके। महीष तीक्ष्णा और एंजेलो मैथ्यूज ने दो-दो विकेट लिए।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?