मिजोरम ( Mizoram )की 40 विधानसभा सीटों पर आज सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई, जो शाम 4 बजे तक चलेगी। मुख्यमंत्री जोरमथंगा ( Zoramthanga )ने 19-आइजोल (Aizawl ) वेंगलाई-आई YMA हॉल में बने पोलिंग स्टेशन पर अपना वोट डालने पहुंचे,मगर EVM मशीन खराब होने के चलते वह वोट नहीं डाल सके।
पोलिंग स्टेशन से बाहर निकलने के बाद मुख्यमंत्री जोरमथंगा ( Zoramthanga )ने कहा- मैं सुबह मतदान करने पहुंचा लेकिन मशीन काम नहीं कर रही थी। मैं दोबारा वोट डालने आऊंगा।मिजोरम के चम्फाई दक्षिण में 101 साल के पुरुआल्हनुडाला अपनी 86 साल की पत्नी पी थंगलेइथलुआई के साथ वोट डालने आए।
11 लाख की आबादी वाले मिजोरम ( Mizoram ) में इस बार कुल 8.52 लाख लोग मतदान में हिस्सा लेंगे। इसमें 4.13 लाख पुरुष, 4.39 लाख महिला शामिल हैं। 50 हजार 611 नए वोटर्स हैं।
इस बार कुल 174 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) और कांग्रेस ने सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं जबकि बीजेपी सिर्फ 21 और 73 निर्दलीय या अन्य दलों के प्रत्याशी हैं।
मिजोरम ( Mizoram ) में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (MNF), जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) और कांग्रेस के बीच है। 2018 में कांग्रेस को हराकर MNF ने 10 साल बाद सत्ता हासिल की थी। MNF केंद्र में NDA की सहयोगी है, लेकिन मिजोरम में वह अकेले चुनाव लड़ रही है।
मिजोरम ( Mizoram )स्टेट इलेक्शन कमीशन के मुताबिक, राज्य में 1,276 से अधिक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 30 केंद्र संवेदनशील हैं। सुरक्षा के लिए सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स की 50 कंपनियां तैनात की गई हैं। राज्य की थोरांग सीट पर सबसे कम 14 हजार 924 वोटर हैं, जबकि तुइचावंग सीट पर सबसे ज्यादा 36 हजार 41 वोटर हैं।
मिजोरम विधानसभा चुनाव में भाजपा का वर्चस्व ज्यादा नहीं रहा। यहां सत्ताधारी मिजो नेशनल फ्रंट (MNF), जोरम पीपुल्स मूवमेंट और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला रहता है। 2018 में कांग्रेस को हराकर MNF ने 10 साल बाद सत्ता हासिल की थी। सबसे बड़ा उलटफेर था कि कांग्रेस तीसरे नंबर पर आ गई और विपक्ष की भूमिका जोरम पीपल्स मूवमेंट के पास चली गई है। वहीं भाजपा को पिछले चुनाव में सिर्फ एक सीट मिली थी।
“Machine not working”: Mizoram CM Zoramthanga fails to cast vote as EVM malfunctions
Read @ANI Story | https://t.co/CEvtU3876k#Mizoram #Zoramthanga #MizoramElections2023 #MizoramAssemblyElections #MNF pic.twitter.com/KcUBoxvxov
— ANI Digital (@ani_digital) November 7, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?