उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के करहल में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे ( Agra-Lucknow Expressway ) पर राजस्थान से बनारस जा रही लग्जरी बस में अचानक आग लग गई। हादसा उस समय हुआ जब बस लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर दौड़ रही थी। बस में आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई। चालक की सूझबूझ के चलते यात्रियों को सुरक्षित बस से उतार दिया गया।
ये घटना गुरूवार अपरान्ह साढ़े तीन बजे की है। न्यू लग्जरी बस सवारियां लेकर निर्माड़ा राजस्थान से वाराणसी जा रही थी। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे ( Agra-Lucknow Expressway ) के 95 किलोमीटर पर पहुंचते ही बस मे शॉर्ट सर्किट हो जाने से अचानक धुंआं उठा। ये देख यात्रियों में चीख पुकार मच गई। चालक रामकेश यादव ने तुरंत बस रोकी, जिसके बाद सवारियां बस से नीचे उतर गईं।चालक की सूझबूझ के चलते बड़ा हादसा टल गया।
सूचना मिलते ही करहल सीओ व तहसीलदार यूपीडा कर्मियों, फायर सर्विस तथा भारी पुलिस फोर्स के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग में बस बुरी तरह से जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि सवारियां बाल बाल बच गईं। दो चार को ही मामूली चोट भगदड़ में आईं। कुछ यात्रियों को सामान आग में जल गया।
बताया जा रहा है कि शार्ट-सर्किट के चलते बस में आग लग गई। बस में यात्रियों को आग लगने की जानकारी होते ही चीख पुकार मच गई। यात्रियों की चीख पुकार सुन ड्राइवर रामकेश यादव ने तुरंत बस रोक दी।
बस रुकते ही बस में बैठी सवारियां तुरंत बस से बाहर हो गई। तभी बस ने धीरे-धीरे आग का विकराल रूप ले लिया। जानकारी मिलते ही सीओ और तहसीलदार, यूपीडा के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर फायर सर्विस की गाड़ी मौके पर पहुंच गई, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
घटना करहल थाना क्षेत्र से गुजरने वाले आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर माइल स्टोन 95 के पास की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक लग्जरी डबल डेकर बस वाराणसी जा रही रही थी। जैसे ही बस माइलस्टोन 95 के पास पहुंची, तभी अचानक बस में आग लग गई।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?