विश्व कप के 41वें मुकाबले में न्यूजीलैंड( New Zealand) ने श्रीलंका को पांच विकेट से हरा दिया। टूर्नामेंट में उसकी यह पांचवीं जीत है और उसने सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा है। बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। श्रीलंका की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 171 रन पर ऑलआउट हो गई। न्यूजीलैंड ने 23.1 ओवर में पांच विकेट पर 172 रन बनाकर मैच जीत लिया।
न्यूजीलैंड( New Zealand) की जीत के बाद पाकिस्तान के सामने मुश्किलें बढ़ गई हैं। उसे इंग्लैंड के खिलाफ शनिवार (11 नवंबर) को होने वाले मुकाबले में चमत्कारिक प्रदर्शन करना होगा। न्यूजीलैंड ने सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं बल्कि अफगानिस्तान की उम्मीदों को भी धूमिल कर दिया है। टीम ने गुरुवार को अपने आखिरी लीग मुकाबले में श्रीलंका को 5 विकेट से हराया।
न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और श्रीलंका को 46.4 ओवर में 171 रन पर ऑलआउट कर दिया। ओपनर कुसल परेरा ने 28 बॉल पर 51 रन की पारी खेली। उन्होंने 22 बॉल में इस वर्ल्ड कप की सबसे तेज फिफ्टी बनाई। ट्रेंट बोल्ट को 3 विकेट मिले।
न्यूजीलैंड( New Zealand) ने 23.1 ओवर में पांच विकेट पर 172 रन बनाकर मैच जीत लिया। न्यूजीलैंड के लिए डेवोन कॉन्वे ने 45, डेरिल मिचेल ने 43 और रचिन रवींद्र ने 42 रन बनाए। ग्लेन फिलिप्स 17 रन बनाकर नाबाद रहे। केन विलियम्सन ने 14 रन बनाए। मार्क चैपमैन सात रन बनाकर आउट हुए। टॉम लाथम ने नाबाद दो रन बनाए। श्रीलंका के लिए एंजेलो मैथ्यूज ने दो विकेट लिए। महीश तीक्ष्णा और दुष्मंथा चमीरा को एक-एक सफलता मिली।
पाकिस्तान और अफगानिस्तान की टीम अगर विश्व कप से बाहर होती है तो पहले स्थान पर रहने वाली भारतीय टीम सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी। यह मैच 15 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं, दूसरा सेमीफाइनल मैच 16 नवंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच होगा। फाइनल मैच 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
पाकिस्तान की टीम अगर इंग्लैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करती है तो उसे मैच को 287 रन के अंतर से जीतना होगा। वहीं, अगर दूसरी पारी में पाकिस्तान को बल्लेबाजी का मौका मिलता है तो उसे इंग्लैंड द्वारा मिले किसी भी लक्ष्य को 16 गेंद में हासिल करना होगा।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?