उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) आगरा शहर में फतेहाबाद मार्ग स्थित बुलंद सिटी अपार्टमेंट की चौथी मंजिल के फ्लैट संख्या 401 की खिड़की से गिरकर 32 वर्षीय होटलकर्मी( Hotel Employee )महिला हिना की बुधवार रात को मौत हो गई। वह होटल रमाडा में फ्रंट ऑफिस में कार्यरत थीं। पुलिस हादसा या आत्महत्या को लेकर जांच में जुटी है। सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजन ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। बताया जा रहा है कि हिना रात तकरीबन 8 बजे होटल से आई थी। 10 बजे के बाद पति को फोन मिलाया। हिना बेटे से बात करना चाहती थी। पति ने कहा कि वह अभी बेटे के पास नहीं है। बात करा देगा।
एसीपी सदर अर्चना सिंह ने बताया कि मृतका होटलकर्मी( Hotel Employee )पहले मथुरा के होटल में नौकरी करती थी। अब आगरा आ गई थी। होटल के सामने ही बुलंद सिटी अपार्टमेंट की चौथी मंजिल पर फ्लैट संख्या 401 किराये पर लिया था। फ्लैट में 2 कमरे हैं। एक कमरे में हिना, जबकि दूसरे कमरे में होटल की दो अन्य कर्मचारी रहती हैं।
बुधवार रात 8 बजे ड्यूटी खत्म होने के बाद हिना फ्लैट पर आई थी। रात तकरीबन 11 बजे वह फ्लैट की खिड़की से नीचे गिर गई। आवाज सुनकर अपार्टमेंट के गार्ड आ गए। उन्होंने सोसाइटी पदाधिकारियों को घटना की जानकारी दी। इस पर साथी युवतियों के साथ हिना को अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान बृहस्पतिवार सुबह हिना ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी पर परिजन आ गए। घटना से वो सदमे में हैं। कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं थे।
पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को बुलाकर जांच की। जिस स्थान पर होटलकर्मी( Hotel Employee )हिना गिरी, उसको देखा गया। हिना के कमरे का गेट अंदर से बंद था। पुलिस ने उसे खुलवाया। इसके साथ ही कमरे की तलाशी ली। सुसाइड नोट नहीं मिला। वहीं कमरे में नींद की गोलियां भी थीं। फ्लैट में खिड़की है। वह फर्श से 3 फुट ऊंची थी। इसमें शीशा लगा था। इसके अलावा कोई रोक नहीं थी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?