ओडिशा ( Odisha ) के पुरी के श्री जगन्नाथ मंदिर( Shree Jagannath Temple )में शुक्रवार को कम से कम 30 श्रद्धालु बेहोश हो गए और उन्हें यहां जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) के मुख्य प्रशासक रंजन कुमार दास ने कहा कि तड़के हुई इस घटना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जिम्मेदार है। भारतीय परंपरा के मुताबिक कार्तिक महीने को पवित्र माना जाता है और बड़ी संख्या में भक्त भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने के लिए 12वीं शताब्दी के मंदिर में आते हैं।दास ने कहा, जो लोग बेहोश हुए उनमें ज्यादातर बुजुर्ग थे। हम मंदिर के अंदर श्रद्धालुओं के सुचारू दर्शन सुनिश्चित करने के लिए व्यवस्था बढ़ा रहे हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक श्री जगन्नाथ मंदिर ( Shree Jagannath Temple )में मंगला आरती के तुरंत बाद करीब 2 दर्जन भक्तों के बीमार होने की सूचना मिली और उनमें से दस बेहोश हो गए। अंदर भक्तों की भीड़ उमड़ने से वे नीचे गिर पड़े। उन्हें मंदिर में प्राथमिक उपचार दिया गया और फिर पुरी अस्पताल स्थानांतरित कर दिया गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, श्री जगन्नाथ मंदिर ( Shree Jagannath Temple ) में मंगला आरती पूरी होने के बाद भक्तों को अंदर जाने की अनुमति दी गई। हालांकि, भारी भीड़ के घुसने से मंदिर में भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। भक्तों ने कहा कि यह घटना मंदिर के अंदर घंटीद्वार और सातपहाचा के पास तब हुई जब बाहर इंतजार कर रहे सभी भक्तों को एक समय में प्रवेश करने की अनुमति दी गई।मंदिर पुलिस ने गिरते-पड़ते श्रद्धालुओं की मदद की। सूत्रों ने बताया कि अधिकांश घायल व्यक्तियों को आवश्यक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
Related News


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?