पश्चिम बंगाल ( West Bengal) के कोलकाता से ओडिशा जा रही एक लग्जरी बस में शुक्रवार देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर खड़गपुर( Kharagpur ) के पास अचानक आग लग गई। देखते ही देखते बस आग के गोले में बदल गई। यात्रियों ने किसी तरह से खिड़कियों से कूदकर जान बचाई। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। इस घटना में एक यात्री की मौत और 30 अन्य के घायल होने की खबर है। घटना शुक्रवार को पश्चिम मेदिनीपुर के खड़गपुर के मादपुर के पास घटी। बस कोलकाता से ओडिशा के पारादीप शहर जा रही थी। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग कैसे लगी।
पश्चिम बंगाल के मंत्री मानस रंजन भुनिया घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि यह बहुत दुखद घटना है। कोलकाता से ओडिशा जा रही बस में आग लगने से एक यात्री की जलकर मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही जिले के एसपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने कहा कि एक यात्री की मौत की पुष्टि हो गई है और अन्य को मामूली चोटें आई हैं।
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, बस शुक्रवार शाम करीब पांच बजे कोलकाता के बाबूघाट से ओडिशा के लिए रवाना हुई थी। लेकिन रात करीब नौ बजे जब बस खड़गपुर( Kharagpur ) के पास ग्रामीण थाने के मादपुर इलाके से गुजर रही थी, तभी इंजन में आग लग गई। देखते ही देखते बस आग के गोल में बदल गई। बस में कई यात्री सवार थे। उधर, इंजन में आग लगने के बाद बस का चेसिस वाहन से नीचे आ गया। बताया जा रहा है कि बस के दरवाजे बंद थे। किसी तरह यात्री दरवाजे से कूदकर भागे।
#WATCH | West Bengal: Fire broke out in a passenger bus at NH 16, Madpur in West Midnapore. Fire tenders are present at the spot. Further details awaited. pic.twitter.com/nF2jVa2uzc
— ANI (@ANI) November 10, 2023
#BreakingNews #Kolkata से #odisha जा रही एक बस में आग लग गई.#kharagpur के पास शुक्रवार की रात एक बस में अचानक आग लग गयी.बस वातानुकूलित होने के कारण आग तेजी से फैली।कुछ घायल यात्रियों को मेदिनीपुर मेडिकल और खड़गपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।#Busfire pic.twitter.com/t5x0ogifUu
— Journalist Bappi (@BappiRundu) November 10, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?