अयोध्या (Ayodhya ) में शनिवार 11 नवंबर को 7वें दीपोत्सव( ‘Deepotsav’ ) पर सरयू नदी के किनारे 51 घाटों पर 22 लाख 23 हजार दीये जलाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया।वहीं राम मंदिर के अंदर 50 हजार दिए प्रज्वलित किए गए। वहीं पूरे अयोध्या नगरी में 24 लाख से भी ज्यादा दीए जले। इसके साथ इस साल एक नया विश्व रिकॉर्ड बन गया है। इन दीयों को जलाने के लिए 25 हजार से भी ज्यादा वॉलंटियर्स ने भाग लिया। वहीं इस दौरान 50 से अधिक देशों को उच्चायुक्त और राजदूत अयोध्या में मौजूद रहे।
अयोध्या में दीपोत्सव( ‘Deepotsav’ ) का यह कार्यक्रम गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हो गया है। ये विश्व में सबसे ज्यादा मिट्टी के दीये जलाने का विश्व कीर्तिमान है। आज के कार्यक्रम ने अपना ही पिछले साल बनाया रिकॉर्ड तोड़ा है। पिछले साल दीपोत्सव कार्यक्रम में 15 लाख दीए जलाए गए थे तो वहीं इस बार पूरे अयोध्या में लगभग 24 लाख दीए जलाये गए।
इसके अलावा होलोग्राफिक लाइट के जरिए महर्षि वाल्मीकि की राम कथा सुनाई गई। लेजर शो के बाद 23 मिनट आतिशबाजी भी की गई। इस दौरान 84 लाख रुपए की कीमत के ग्रीन पटाखे जलाए गए।
दीपोत्सव( ‘Deepotsav’ ) में घाटों पर 24 लाख दीप सजाए गए थे, लेकिन वर्ल्ड रिकॉर्ड 22 लाख 23 हजार दीये जलाने का बना। 24 लाख दीयो को जलाने के लिए 1 लाख 5 हजार लीटर सरसों तेल का इस्तेमाल किया गया।
वहीं इससे पहले आज दोपहर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक समेत कई बड़े नेता और अधिकारी राम नगरी पहुंच गए थे। यहां उन्होंने भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण के स्वरूपों का तिलक किया। भगवान राम, सीता और लक्ष्मण एक हेलीकॉप्टर से आये थे। यहां से एक रथ से यह लोग अयोध्या के लिए रवाना हुए। इस रथ को सीएम योगी ने और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने भी खींचा।
योगी आदित्यनाथ ने कहा, “हमने बदली हुई अयोध्या देखी और देख रहे हैं। अगले दो महीने में रामलला 500 वर्ष बाद अपने स्थान पर विराजमान होंगे। अयोध्या धाम में सरकार की तरफ से तीस हजार 500 करोड़ की परियोजनाएं चल रही हैं। निजी क्षेत्र इससे अलग है। जब तक रामलला अयोध्या में विराजमान होंगे, तब तक यहां 50 हजार करोड़ की योजनाएं मूर्त रूप लेते हुए दिखाई देंगी। इससे यहां रोजगार के ढेरों अवसर भी मिलेंगे।”
Ayodhya ‘Deepotsav’ sets new Guinness World record with over 22.23 lakh diyas lit up. pic.twitter.com/Zv4KSHmCvQ
— ANI (@ANI) November 11, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?