उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के कानपुर देहात ( Kanpur Dehat ) के रसूलाबाद कस्बे में आजाद चौक के पास दीपावली पर रविवार को खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ जमा थी। इसी दौरान पटाखा बेच रहे किशोर के झोले में देशी बमों सेअचानक से विस्फोट हो गया, जिससे उसके चीथड़े उड़ गए। वहीं पास में खरीदारी कर रहे चार लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। विस्फोट होते ही अफरा तफरी मच गई।
मौके पर पहुंची कानपुर देहात ( Kanpur Dehat )पुलिस ने घायलों को सीएचसी से प्राथमिक इलाज के बाद हैलट अस्पताल कानपुर रेफर किया गया। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है। आबादी के बीच आजाद चौक से सुभाष चौक के बीच मूर्तियों की दुकान लगी है। रविवार शाम करीब 5:30 बजे लोहिया नगर रसूलाबाद निवासी अब्दुल दिलशाद उर्फ शाका आतिशबाज का बेटा सुफियान (15) कुछ झोलों में लेकर देशी पटाखे बेच रहा था।
इसी दौरान उसके एक झोले में अचानक से विस्फोट हो गया। प्रत्यक्षर्शियों के अनुसार विस्फोट होते ही सुफियान करीब 20 फीट ऊपर उछला और उसके चीथड़े उड़ गए। वहीं, पास में खड़े रंजीत सिंह(35) निवासी केशव नगर, दीपक यादव(28) निवासी यादव नगर, हर्षित चंदेल(18) निवासी आजाद चौक, हिमांशू सविता(15) निवासी लोहिया नगर गंभीर रूप से घायल हो गए।
सड़कों पर आवाजाही भी अधिक थी। इसी बीच भीड़ के बीच धमाका हुआ, तो लोग समझ ही नहीं पाए कि आखिर क्या हुआ। अचानक से भगदड़ मच गई। कुछ देर बाद एक किशोर का शव क्षतविक्षत हालत में सड़क पर पड़ा मिला।
हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। यहां से सभी को कानपुर नगर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया है।कानपुर देहात ( Kanpur Dehat ) के एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि मृतक का पिता पटाखे खरीदकर बेचता है। उसका बेटा सुफियान कहीं पर पटाखे लेकर जा रहा था, इसी दौरान झोला गिरने से पटाखे फूट गए। इससे हादसा हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।डॉग स्क्वॉड, फोरेंसिक टीम बुलाई गई। देर रात तक पुलिस जांच पड़ताल करती रही।
#Kanpurdehatpolice थाना रसूलाबाद क्षेत्रान्तर्गत हुई घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी रसूलाबाद द्वारा दी गई बाइट। pic.twitter.com/VExyjEvfJn
— Kanpur Dehat Police (@kanpurdehatpol) November 12, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?