कर्नाटक ( Karnataka)के उडुपी( Udupi )जिले में रविवार सुबह एक अज्ञात हमलावर ने एक ही परिवार के चार लोगों की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, एक नकाबपोश व्यक्ति जबरन घर में घुसा था। आरोपी ने महिला और उसके तीन बेटों पर बेरहमी से हमला कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया- उडुपी ( Udupi )में तृप्ति नगर के पास एक घर के अंदर पहले परिवार के तीन सदस्यों की हत्या की गई। 12 साल का लड़का शोर सुनकर कमरे में दाखिल हुआ और हमलावरों ने कोई सबूत न छोड़ने के लिए उसकी भी हत्या कर दी। हत्या के कारणों और आरोपियों के बारे में अभी पता नहीं चला है। शवों की पहचान 46 साल की हसीना और उसके 23 साल के बच्चे अफगानी, 21 साल की अयनाज और 12 साल का लड़के के तौर पर हुई है।
उडुपी ( Udupi )जिले के पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार ने घटनास्थल का दौरा किया,उन्होंने कहा कि हत्या के पीछे का मकसद अभी तक पता नहीं चल पाया है।मामले की जांच जारी है। इस घटना से इलाके में दहशत का महौल है।
हमलावर ने पहले महिला हसीना और उसके बच्चों अफनान और ऐनाज को चाकू मारा था। वहीं जब बाहर खेल रहा एक अन्य बच्चा असीम चीखें सुनकर घर में भाग गया और हमलावर ने उसकी भी जान ले ली। इसके अलावा, महिला की सास को भी निशाना बनाया गया जिनका स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।बताया गया कि मृतक हसीना के पति नूर मुहम्मद सऊदी अरब में काम करते हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?