राजस्थान ( Rajasthan ) में चूरू क्षेत्र के सुजानगढ़ सदर थाना इलाके में आज 19 नवंबर की सुबह एक भीषण सड़क हादसे में 6 पुलिसकर्मियों( Policemen )की मौत हो गई। राजस्थान के झुंझुनू ( Jhunjhunu )में प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा में सुरक्षा देने के लिए सात पुलिसकर्मी एक वाहन से जा रहे थे। पुलिसकर्मियों की गाड़ी ट्रक से टकरा गई। हादसे में 6 पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 1 घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। हादसा चूरू जिले के सुजानगढ़ सदर थाना इलाके में हुआ।
प्रधानमंत्री मोदी ने सड़क हादसे में मृत 6 पुलिसकर्मियों ( Policemen )को जनसभा में श्रृद्धांजलि दी है,ये पुलिसकर्मी झुंझुनूं में मोदी की सभा में ड्यूटी के लिए जा रहे थे। ने पुलिस की मौत पर शोक जताया है।
जानकारी के अनुसार नागौर के खींवसर थाने के 6 पुलिसकर्मियों और महिला थाने के एक पुलिसकर्मी की ड्यूटी पीएम मोदी की झुंझुनूं में होने वाली सभा में लगी थी। सभी लोग जायलो गाड़ी में झुंझुनूं जा रहे थे। इस दौरान नेशनल हाईवे 58 पर सुजानगढ़ सदर थाने की कानूता चौकी के पास उनकी गाड़ी ट्रक से टकरा गई।
सुबह हुए हादसे में गाड़ी का आगे का हिस्सा पूरी तरह बिखर गया और सभी पुलिसकर्मी अंदर फंस गए। एक्सीडेंट में घायल पुलिसकर्मियों को घटनास्थल से जोधपुर तक ग्रीन कॉरिडोर बनाकर जोधपुर रवाना किया गया, लेकिन रास्ते में एक ने दम तोड़ दिया।
मौके पर मरने वाले पुलिसकर्मियों( Policemen ) की पहचान खींवसर थाने के एएसआई रामचंद्र, कॉन्स्टेबल कुंभाराम, सुरेश मीणा, थानाराम और महिला थाने के कॉन्स्टेबल महेंद्र के रूप में हुई है। हादसे में खींवसर थाने के हेड कॉन्स्टेबल सुखाराम और कॉन्स्टेबल सुखाराम घायल हो गए, जिनको जोधपुर रेफर किया गया। जोधपुर ले जाते समय कॉन्स्टेबल सुखाराम ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतकों के शव कानूता सीएचसी में रखवाए हैं। डीजीपी उमेश मिश्रा ने हादसे की जानकारी ली है और दुख व्यक्त किया है।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत