अहमदाबाद ( Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चल रहे क्रिकेट विश्व कप के फाइनल मैच( World Cup Final )में सुरक्षा में चूक सामने आई। भारत-ऑस्ट्रेलिया के मैच के बीच ग्राउंड पर अचानक एक फिलिस्तीन समर्थक(Palestine Supporter) घुस आया। वो जबरन बैटिंग कर रहे विराट कोहली से लिपट गया। मैच में घुसे युवक ने चेहरे पर मास्क और ‘आजाद फिलिस्तीन’ लिखी टी-शर्ट पहनी हुई थी।
उसके हाथ में फिलिस्तीन का झंडा भी था। हालांकि, वहां मौजूद सिक्योरिटी ने उसे तुरंत पकड़ लिया। उसे पूछताछ के लिए चांदखेड़ा पुलिस स्टेशन ले जाया गया है। यहां उसने बताया कि वो ऑस्ट्रेलिया का नागरिक है और उसका नाम जॉन है। वो विराट कोहली से मिलना चाहता था और फिलिस्तीन का समर्थन करता है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में विश्व कप फाइनल ( World Cup Final )देखने के लिए बॉलीवुड सेलिब्रिटीज समेत 1 एक लाख से ज्यादा लोग पहुंचे हैं।
फिलिस्तीन समर्थक ने विराट कोहली के कंधे पर भी हाथ रखा। इसके बाद सिक्योरिटी ऑफिशियल्स उस पकड़ने के लिए मैदान पर दौड़ लगाते दिखे। ये घटना 14वें ओवर की तीसरी बॉल के बाद हुई। इस दौरान पिच पर कोहली के साथ के एल राहुल खेल रहे थे।
युवक के मैदान में घुसते ही हडकंप मच गया। अंपायर ने तुरंत मैदानकर्मियों को युवक को बाहर निकालने का इशारा किया। पुलिस ने युवक को तुरंत हिरासत में ले लिया। युवक ने अपने मुंह पर मास्क लगा रखा था। लेकिन देखने में लग रहा है कि वह भारतीय नहीं है। बता दें कि मैच से पहले ही मैदान के अंदर और बाहर जबरदस्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
विश्व कप फाइनल ( World Cup Final )से पहले पाकिस्तान टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने इजराइल-हमास जंग का मुद्दा छेड़ा था। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ मैच विनिंग शतक लगाने के बाद सोशल मीडिया पर लिखा था कि ये गाजा के लोगों के नाम है। वहीं, पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच ईडन गार्डन में हुए मुकाबले में कुछ युवक फिलिस्तीन का झंडा ले आए थे। यहां फिलिस्तीन के समर्थन में भी नारे लगाए गए थे।
#ICCCricketWorldCup | Security breach during the India versus Australia ICC World Cup 2023 Final match, in Ahmedabad after a spectator entered the field to meet Virat Kohli pic.twitter.com/ZuvXlHMWp0
— ANI (@ANI) November 19, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?