राजस्थान ( Rajasthan ) में विधानसभा चुनाव में प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi ) ने सोमवार को बीकानेर में रोड शो किया। 4.5 किलोमीटर के इस मेगा रोड शो में लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
बता दें कि राजस्थान विधानसभा की 199 सीटों के लिए एक ही चरण में 25 नवंबर को वोट डाले जाने हैं। चुनाव नतीजे 3 दिसंबर को आने हैं। राजस्थान चुनाव के लिए प्रचार में भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi ) खुली जीप में सवार होकर शाम 5.57 बजे रोड शो के लिए निकले थे। जूनागढ़ से पीएम का रोड शो शुरू हुआ था, जो देर शाम 7 बजे गोकुल सर्किल पर खत्म हुआ। पीएम ने पूरे रूट के दौरान हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन किया। सड़क के दोनों तरफ खड़े लोगों ने पीएम मोदी पर फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल भी जीप में सवार थे।
रोड शो दो विधानसभा क्षेत्र बीकानेर पूर्व और बीकानेर पश्चिम से होकर निकला। बीकानेर पूर्व में जूनागढ़ से रोड शो की शुरुआत हुई। सार्दुल सिंह सर्किल और हेड पोस्ट ऑफिस होते हुए यहां 2 किलोमीटर का सफर पूरा किया। बीकानेर पश्चिम में चोखुंटी रेलवे क्रॉसिंग से एंट्री की, जो ढाई किलोमीटर के बाद गोकुल सर्किल पर पूरा हुआ।
प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi ) के रोड शो में सात जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए मंच बनाए गए थे। जूनागढ़, सार्दुल सिंह सर्किल, सिटी पैलेस होटल, हनुमान मंदिर, रोशनी घर चौराहा, जस्सूसर गेट और एमएम ग्राउंड में सांस्कृतिक मंच पर कलाकारों ने कालबेलिया नृत्य दिखाया गया। राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान होना है, ऐसे में भाजपा और कांग्रेस की तरफ से प्रचार-प्रसार में तेजी आई है।
प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार शाम को राजधानी जयपुर में ऐसा ही रोड शो करेंगे।जयपुर में रोड शो सांगानेरी गेट से शुरू होगा और बापू बाजार, नेहरू बाजार, किशनपोल बाजार, छोटी चौपड़, त्रिपोलिया बाजार, बड़ी चौपड़ और जौहरी बाजार से होते हुए सांगानेरी गेट पर खत्म होगा।रोड शो के रास्ते में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
बीकानेर के रोड शो में मेरे परिवारजनों का उत्साह और भाजपा पर उनका अटूट विश्वास, राज्य में बदलाव की गारंटी दे रहा है। भारी समर्थन और स्नेहपूर्ण आशीष के लिए आप सभी का हृदय से आभार। pic.twitter.com/3NbLCgMFjn
— Narendra Modi (@narendramodi) November 20, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?