उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के कौशांबी( Kaushambi) में सोमवार की शाम दुष्कर्म पीड़िता 20 साल की युवती की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। यह वारदात मर्डर के मामले में 2 दिन पहले जमानत पर जेल से छूट कर आए युवक और उसके सगे भाई ने अंजाम दी है। युवती की हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।आरोपी पक्ष मुकदमे में सुलह करने का दबाव बना रहा था। युवती कोतवाली में इसकी शिकायत कर अपनी भाभी के साथ घर लौट रही थी, तभी वारदात हुई।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, सड़क पर आरोपी युवती पर ताबड़तोड़ कुल्हाड़ी से हमला किया। इस दौरान लोग खड़े होकर तमाशा देखते रहे, लेकिन किसी भी ग्रामीण की लड़की को बचाने की हिम्मत नहीं हुई। हत्या के बाद लड़की ने मौके पर तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। इसके बाद दोनों आरोपी बेखौफ होकर गांव से फरार हो गए।
युवती (20) के साथ पिछले साल मई में पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया था। मामला स्वजातीय होने के कारण बिरादरी की पंचायत हुई, जिसमें आरोपी को पीड़िता से शादी करने को कहा गया। आरोपी के इनकार करने पर पीड़िता ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करा दिया।
थाना महेवाघाट के ढेरहा गांव मे एक ही बिरादरी के दो पक्षों के बीच में पुरानी रंजिश और मुकदमेबाजी को लेकर आपस में विवाद हुआ जिसमे एक पक्ष के लोगों द्वारा दूसरे पक्ष की 20 वर्षीय युवती की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई है। प्रकरण में पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा दी गई बाइट pic.twitter.com/hDqS47wdbk
— KAUSHAMBI POLICE (@kaushambipolice) November 20, 2023


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत