प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi ) ने मंगलवार शाम जयपुर ( Jaipur ) में मेगा रोड शो किया। मोदी 1घंटे16 मिनट में खुली जीप में 4 किलोमीटर चले। जीप में मोदी के साथ प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी भी मौजूद रहे। रोड शो में लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
बता दें कि राजस्थान विधानसभा की 199 सीटों के लिए एक ही चरण में 25 नवंबर को वोट डाले जाने हैं। चुनाव नतीजे 3 दिसंबर को आने हैं। राजस्थान चुनाव के लिए प्रचार में भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है।
पीएम मोदी का जयपुर ( Jaipur ) में रोड शो सांगानेरी गेट से शाम 6:25 बजे शुरू हुआ। रोड शो के दौरान पीएम ने हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन किया। सड़क के दोनों तरफ खड़े लोगों ने पीएम मोदी पर फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। रोड शो बापू बाजार, नेहरू बाजार होते हुए किशनपोल बाजार पहुंचा। उसके बाद छोटी चौपड़, त्रिपोलिया बाजार होते हुए बड़ी चौपड़। जौहरी बाजार होते हुए फिर से सांगानेरी गेट पहुंचकर देर शाम 7:41 बजे खत्म हुआ।
रोड शो के दौरान सड़क के दोनों तरफ बड़ी संख्या में खड़े लोगों ने फूल बरसा कर मोदी का स्वागत किया। रोड शो के दौरान जुटी भीड़ में जय श्रीराम, मोदी-मोदी और वंदे मातरम के नारे लगाए। लोग मोदी की झलक पाने के लिए उत्सुक नजर आए ।
यह पहला मौका है, जब जयपुर ( Jaipur ) में प्रधानमंत्री का रोड शो हुआ। इससे पहले मोदी ने जयपुर में रोड शो नहीं किया। पीएम मोदी ने पिछले चुनावों में जयपुर में जनसभा को संबोधित किया था। वहीं, इस बार भी पीएम मोदी की जयपुर में 25 सितंबर को सभा हुई थी।
एक विधानसभा क्षेत्र से गुजरा, तीन को कवर किया पीएम मोदी के रोड शो ने परकोटे की किशनपोल, हवामहल और आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र कवर को कवर किया। 4 किमी का पूरा रोड शो किशनपोल विधानसभा क्षेत्र में रहा। हालांकि आदर्श नगर और हवामहल विधानसभा क्षेत्र से लगते हुए गुजरा। इन तीनों सीटों पर वर्तमान में कांग्रेस का कब्जा है। वहीं, इस बार बीजेपी ने तीनों सीटों पर नए प्रत्याशी उतारे हैं। यह तीनों सीटें जयपुर ( Jaipur ) शहर में मुस्लिम बाहुल्य मानी जाती है।
जयपुर के रोड शो में आशीर्वाद देने उमड़े अपने परिवारजनों का हृदय से अभिनंदन! जनता-जनार्दन का भाजपा पर अटूट भरोसा और अपार स्नेह यह बता रहा है कि राज्य में अब बदलाव का संकल्प साकार होने ही वाला है! pic.twitter.com/Ctl3H2fc5s
— Narendra Modi (@narendramodi) November 21, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?