उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के चित्रकूट ( Chitrakoot) में मंगलवार दोपहर को बड़ा हादसा हो गया है। यहां बोलेरो और जनरथ बस की आपस में टक्कर हो गई है। हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं हादसे में यूपी के बांदा में रहने वाले एक युवक की भी मौत हो गई है। जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। एक ही परिवार के मरने वाले सभी लोग बोलेरो में सवार थे। ये सभी मध्य प्रदेश के पन्ना से प्रयागराज अस्थि विसर्जन करने आए थे। अस्थि विसर्जन करके मध्य प्रदेश वापस लौट रहे थे।
चित्रकूट ( Chitrakoot) में झांसी-मीरजापुर हाईवे पर हुए हादसे के बाद बस व बोलेरो के दृश्य ने सभी को रोंगटे खड़े कर दिए हैं। बोलेरो की अगली सीट का हिस्सा टायरों तक चिपक गया। इस हादसे में बोलेरो चालक व मालिक प्रताप पटेल का पूरा परिवार मौत की नींद सो गया।
मध्यप्रदेश के जिला पन्ना थाना अजयगढ़ के लाइचा के रहने वाले प्रताप पटेल किराना की दुकान करते थे। उनके पास बोलेरो थी, जिसमें परिवार के पांच सदस्यों और चार रिश्तेदार और दो साथियों को लेकर सोमवार की रात करीब दो बजे घर से निकले थे।
करीब 230 किलोमीटर का सफर कर रात में प्रयागराज पहुंचे और संगम स्नान कर लौट रहे थे। पूरी रात वह और परिवार के सदस्य सोए नहीं थे। लौटते में मऊ में नाश्ता किया था। इसके बाद बोलेरो में सभी लोग सो गए और प्रताप ड्राइविंग कर रहा था।
जैसे ही हादसा हुआ, बोलेरो में सन्नाटा छा गया। उसमें बैठे सभी 11 लोग इतने जख्मी थे कि किसी के मुंह से चीख तक नहीं निकल सकी। जब लोगों ने निकला गया, तो दो की सांसें थम गई थी जबकि नौ की चल रही थी। सभी को बोलेरो के पिछले फाटक से निकाला गया।
बताया जा रहा है कि 2 की मौके पर, जबकि 2 की जिला अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। वहीं 1 ने रामनगर अस्पताल में दम तोड़ा। घटना नेशनल हाईवे पर बागरेही गांव के पास हुई है।
चित्रकूट ( Chitrakoot) हादसे में मरने वालों के नाम प्रताप पटेल पुत्र आनंदी पटेल, आनंदी पटेल पुत्र बिरजू पटेल, अशोक पत्नी राम प्रताप पटेल, सनद पटेल पुत्र राम प्रताप पटेल, आकांक्षा पटेल पुत्री प्रताप पटेल और रामबई पत्नी देशराज शामिल हैं। ये सभी लोग लइचा,अजयगढ़, जिला पन्ना, मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?