प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi ) ने बृहस्पतिवार को मथुरा ( Mathura) में उप्र पर्यटन मंत्रालय द्वारा आयोजित मीराबाई की 525वीं जयंती के कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने मीराबाई पर डाक टिकट, 525 रुपये का सिक्का जारी किया। मीराबाई पर बनी डॉक्यूमेंट्री देखी। साथ ही सांसद व अभिनेत्री हेमा मालिनी द्वारा प्रस्तुत मीराबाई नृत्य नाटिका भी देखी।
पीएम मोदी (PM Modi )ने यहां कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर के लोकार्पण की तिथि आ गई है। मथुरा भी पीछे नहीं रहेगा। 84 कोस में फैले ब्रज के मथुरा, वृंदावन, फिरोजाबाद, कासगंज, राजस्थान के करौली, भरतपुर और हरियाणा के पलवल में भी विकास होगा। इन तीनों प्रदेशों की सरकार के साथ विकास पर वार्ता की जाएगी। पीएम मोदी ने कान्हा की धरती से मीरा की प्रशंसा करते हुए राजस्थान विधानसभा चुनाव को भी साधा। कहा कि मीराबाई के परिवार व राजस्थान की अन्य जनता ने आस्था के केंद्रों व भारत की आत्मा-चेतना की रक्षा की। ब्रज कान्हा की तो राजस्थान वीरों की भूमि है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi )ने कहा कि ब्रज का गुजरात से एक अलग रिश्ता रहा है। मथुरा के कान्हा गुजरात जाकर ही द्वारकाधीश बने थे. मीरा की भक्ति बिना वृंदावन के पूरी नहीं होती है। उनका अंतिम समय भी गुजरात में ही बीता था। भगवान श्री कृष्ण की अनन्य भक्त संत मीराबाई का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा शक्ति है। मथुरा की पावन धरा पर संत मीराबाई की 525वीं जन्म-जयंती के उत्सव में शामिल होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।
पीएम मोदी (PM Modi )ने कहा कि यहां पर ब्रज और ब्रजवासियों का दर्शन मिला है। कहा कि यहां वही आता है जिसे श्रीकृष्ण बुलाते हैं। यह कोई साधारण धरती नहीं है। ब्रज लालजी और लाडली जी के प्रेम का साक्षात अवतार हैं। ब्रज की रज रज में राधा रानी रमी हुई हैं। कण कण में श्रीकृष्ण समाए हुए हैं। इससे पहले पीएम मोदी ने राधे-राधे और जय श्रीकृष्ण कहकर अपने संबोधन की शुरुआत की। इसके बाद लोगों से विलंब से आने के लिए क्षमा मांगी। कहा कि राजस्थान के चुनावी मैदान में था। वहां से भक्ति के माहौल में आया हूं।
पीएम मोदीने गुरुवार को मथुरा पहुंचकर सबसे पहले श्रीकृष्ण जन्मभूमि के दर्शन किए। यहां 20 मिनट तक भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की, प्रसाद लिया। इससे पहले मोदी ने संत मीराबाई की 525वीं जयंती पर मीराबाई के नाम से एक डाक टिकट और 525 रुपए का सिक्का भी जारी किया।
पीएम मोदीके सामने मीराबाई नृत्य नाटिका में बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने मीरा के कृष्ण प्रेम के विरह को नृत्य से उकेरा। हेमा मालिनी ने 1 घंटा 45 मिनट तक मीराबाई पर आधारित नाट्य प्रस्तुति दी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?