उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) संतकबीर नगर( Sant Kabir Nagar )जिले में महुली थाना क्षेत्र के काली जगदीशपुर निवासी पूर्वांचल की मशहूर यूट्यूबर मालती चौहान (Youtuber Malti Chauhan) का शव गुरुवार सुबह कमरे में छत के पंखें से लटका मिला। पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजनों ने शव नीचे उतार दिया।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता ने इस मामले में दामाद पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को नामजद तहरीर दी है। बताया जा रहा कि तीन महीने से पति-पत्नी का पारिवारिक विवाद चल रहा था। पुलिस ने पति विष्णु को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, काली जगदीशपुर निवासी यूट्यूबर मालती चौहान (Youtuber Malti Chauhan) पत्नी विष्णु चौहान (30) बुधवार की देर रात कमरे में सोने चली गईं। गुरुवार की सुबह सास ज्ञानमती देवी व उनकी बहन जितना देवी ने कमरे के बाहर आवाज दी। जवाब नहीं मिला तो जंगले से झांक कर देखा तो मालती का शव लटका देखा। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजनों ने शव नीचे उतारकर बरामदे में रख दिया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पिता दीप चंद्र चौहान ने बेटी के पति विष्णु चौहान पर हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी है। पुलिस विष्णु को हिरासत में लेकर मामले की जांच में जुट गई है।
यूट्यूबर मालती चौहान(Youtuber Malti Chauhan) ने कुछ दिन पहले पुलिस को एक तहरीर दी थी। उसका आरोप था कि पति विष्णु मारता-पीटता है। बीच-बचाव करने पहुंचे अर्जुन वर्मा से विवाद किया। पुलिस इस मामले में विष्णु चौहान और नाथनगर निवासी अर्जुन वर्मा का शांति भंग में चालान कर दिया था।
यूट्यूबर मालती चौहान (Youtuber Malti Chauhan) की मौत के बाद काफी पेंचीदा हो गया। मामला हत्या और आत्महत्या के बीच उलझ गया है।यूट्यूबर मालती चौहान की मौत के मामले में पुलिस ने पिता की तहरीर पर पति विष्णु चौहान के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
यूट्यूब पर भोजपुरी में करीब 24 हजार वीडियो और रील्स बना चुकी मालती के साढ़े छह लाख सब्सक्राइबर हैं। बताया जा रहा है कि मालती ने कुछ घंटे पहले ही अपने यू्ट्यूब चैनल पर वीडियो पोस्ट किया था।
यूट्यूबर मालती चौहान (Youtuber Malti Chauhan) देसी स्टाइल में रील्स और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर फेमस हुई थीं। वह अपने पति के साथ वीडियो बनाती थीं। मालती गरीब परिवार से ताल्लुक रखती थीं, लेकिन अपनी मेहनत और लगन के बदौलत उन्होंने एक मुकाम हासिल किया था। उनका कुछ महीने पहले पति विवाद हुआ था। जिसकी सोशल मीडिया पर खूभ चर्चा हुई थी. दोनों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए वीडियो पोस्ट किए थे। लेकिन बाद में दोनों के बीच सुलह हो गई थी।
थाना महुली क्षेत्रान्तर्गत आज दिनांक 23/11/2023 को ग्राम कालीजगदीशपुर मे महिला द्वारा फांसी लगाने से मृत्यु होने पर अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा दी गई बाईट। @Uppolice @AdgGkr @digbasti pic.twitter.com/9lHyPsBCg9
— SantKabirNagarPolice (@santkabirnagpol) November 23, 2023


Bihar: मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग,10 की मौत,आईसीयू की खिड़की-दरवाजे तोड़कर मरीजों को बाहर निकाला
Delhi :मालवीय नगर अग्निकांड: अस्पताल में भर्ती पिता बच गए, लेकिन आग ने छीन लिए बेटे, बहू, बेटी और पोते-पोतियों समेत परिवार के 8 सदस्य
Delhi :दिल्ली के फ्लरिश स्टे बी एंड बी होटल में लगी भीषण आग,11 विदेशी नागरिकों सहित 21 लोगों की मौत,जान बचाने को खिड़कियों से कूदे लोग
CBSE OSM Row: ओएसएम पोर्टल पर सवाल उठाने वाला छात्र पहुंचा संसद,संसदीय समिति की बैठक में उठाए सवाल, अधिकारी चुप रहे
Delhi :ओएसएम विवाद के बाद वरिष्ठ आईएएस प्रशांत लोखंडे बने सीबीएसई के नए अध्यक्ष, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की कमान
Haryana :हरियाणा के नारनौल में मां-बेटी की हत्या
Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने चार में से तीन नगर निगमों में शानदार जीत की दर्ज, सत्तारूढ़ कांग्रेस को सिर्फ़ एक पर मिली विजय
Uttar Pradesh : गाजियाबाद में बकरीद पर सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, पिता समेत 3 गिरफ्तार
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस सुब्रमणि ने भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में कार्यभार संभाला, सैन्य सुधारों पर रहेगा फोकस