उत्तराखंड ( Uttarakhand) के नैनीताल ( Nainital ) में बाघनी पुल के पास एक दिल्ली के नंबर की कार 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार में सवार पांच दिल्ली के पर्यटकों की मौत हो गई है।
नैनीताल ( Nainital ) के कोटाबाग ब्लाक के देवीपुरा-सौड़ रोड में बाघनी के समीप बीती देर रात सैलानियों की कार के गहरी खाई में गिरने से कार में सवार पांच लोगों की मौत की सूचना है। हादसे की खबर शनिवार की दोपहर सवा दो बजे प्रशासन को मिली। जिसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटना स्थल पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों की मदद से मौके पर रैस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है। हादसे में मारे गए लोगों की अभी शिनाख्त नहीं हुई है।
नैनीताल ( Nainital ) की जिलाधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि खाई में गिरा वाहन दिल्ली नंबर का है और हादसा बीती देर रात हुआ है। बताया कि सूचना मिलने के बाद कालाढूंगी पुलिस मौके पर पहुंच गई है जबकि नैनीताल के उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार व एसडीआरएफ की टीम भी मौके की ओर रवाना हो गई है। उन्होंने बताया कि अधिकारियों के घटना स्थल पर पहुंचने और रैस्क्यू अभियान पूरा होने के बाद ही यह पता चल पाएगा कि हादसे में मारे गए लोग कहां के हैं।
वही ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जमरानी खंड द्वारा सड़क से मलवा नही हटाया गया जिसके चलते हादसा हुआ है। वहां के अधिकारी को कई बार इसकी शिकायत की गई है लेकिन फिर भी सड़क मार्ग से मालवा नहीं हटाया गया जिसके चलते हादसा हुआ है।
नैनीताल के देवीपुरा-सौड़ ग्रामीण मार्ग पर सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत। नैनीताल की जिलाधिकारी वंदना ने कोटाबाग ब्लॉक के बागनी गांव के नजदीक हुई कार दुर्घटना में पांच लोगों की मौत की पुष्टि की है। pic.twitter.com/8w9ClLKJih
— DD NEWS UTTARAKHAND (@DDnews_dehradun) November 25, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?