राजस्थान ( Rajasthan ) की 200 विधानसभा सीटों में से 199 पर मतदान जारी। बीजेपी और कांग्रेस नेता अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। वहीं, राजस्थान में दोपहर एक बजे तक 40.27 फीसदी मतदान हुआ।
इसी बीच झालवाड़ और उदयपुर जिले से बुरी खबर आई। यहां वोट डालने के लिए लाइन में लगे 3 बुजुर्गों मौत हो गई। उदयपुर ग्रामीण के एक पोलिंग बूथ पर 69 साल के बुजुर्ग ने लाइन में खड़े-खड़े दम तोड़ दिया। वहीं, झालावाड़ के मोलक्या कला के मतदान केंद्र पर लाइन में लगे 70 साल के बुजुर्ग अचानक जमीन पर गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई। संभावना जताई जा रही है, दोनों बुजुर्गों की हार्ट अटैक से मौत हो हुई है।
राजस्थान ( Rajasthan )छिटपुट विवाद को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है। धौलपुर जिले की बाड़ी विधानसभा के रजई कला गांव में फायरिंग का मामला सामने आया है। पोलिंग बूथ के बाहर दोनों पक्षों में विवाद हो गया, जिसे पुलिस ने शांत कराया। सीकर के फतेहपुर शेखावाटी में दो गुटों में झगड़ा हो गया। दोनों ने एक-दूसरे पर पत्थर फेंके। झालावाड़ और उदयपुर में मतदान के लिए लाइन में लगे दो बुजुर्गों की मौत हो गई। वहीं अजमेर के पुष्कर में एक बुजुर्ग की वोट देने के बाद घर पहुंचते ही मौत हो गई। वहीं कुछ जगह पोलिंग कर्मियों की तबीयत बिगड़ गई।
इधर, सीकर, श्रीगंगानगर जिलों के कई बूथों पर ईवीएम में खराबी के कारण मतदान में देरी हुई। राजस्थान ( Rajasthan ) के चूरू के सरदारशहर के एक बूथ पर कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प भी हुई है। अलवर, झालावाड़, श्रीमाधोपुर सहित कई विधानसभाओं के बूथों पर दूल्हा-दुल्हन भी वोट करने पहुंचे।
जोधपुर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने परिवार के साथ डाला वोट। वहीं, गहलोत ने कहा, ये चुनाव मोदी जी का नहीं है, ये विधानसभा चुनाव है। आज के बाद ये दिल्ली वाले सब गायब हो जाएंगे, हम 5 साल यहीं रहेंगे। गहलोत सरदारपुरा विधानसभा सीट पर वोट डालने के बाद बोले, पूरा मामला अंडर करंट चल रहा है। हमने जो गारंटी दी थी जो कानून बनाए थी, जो स्कीमें थी उस पर मुहर लगेगी। इस पर सवाल पूछे जाने पर कि वसुंधरा राजे ने वोट डालने से पहले पूजा की तो उन्होंने कहा, पूजा पाठ तो सभी करते हैं। लेकिन जो माहौल है उसके आधार पर कह सकता हूं कि सरकार हमारी बनेगी।
#WATCH | Rajasthan Assembly elections: Stone pelting reported near Bochiwal Bhawan, Fatehpur Shekhawati in Sikar. Heavy Police deployed. pic.twitter.com/AAXLlkp5pn
— ANI (@ANI) November 25, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?