नोएडा ( Noida ) के थाना सेक्टर 113 क्षेत्र में बुरा हादसा देखने को मिला है। यहां आम्रपाली सोसायटी सेक्टर-119 स्थित आम्रपाली प्लेटिनम सोसाइटी में एक चलती कार में आग लग गई। देखते ही देखते पूरी कार जलकर खाक हो गई। आग लगने की सूचना पाकर मौके पर पुलिस की टीम और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। फायर ब्रिगेड ने आग को बुझा दिया है। बता दें कि कार से दो व्यक्तियों के शवों को भी निकाला गया है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम पहुंच गई है। इस घटना के बाद अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
नोएडा ( Noida )पुलिस के मुताबिक, थाना सेक्टर-113 नोएडा क्षेत्रांतर्गत आम्रपाली प्लेटिनम सोसाइटी सेक्टर-119 में कार में आग लगने की सूचना पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर फायर बिग्रेड की मदद से आग को बुझा दिया गया। कार से दो लोगों के शवों को निकाला गया, फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। पुलिस बल मौके ने मौक पर पहुंचकर जांच शुरू की।
मृतकों की पहचान विजय और अनस के रूप में हुई है। विजय बुलंदशहर का रहने वाला था और अनस सेक्टर 53 का रहने वाला था। प्राथमिक की जांच में पता चला है कि दोनों युवक कार से सुबह 6:08 बजे मौके पर पहुंचे थे और तीन मिनट के बाद कार में आग लग गई थी। आज की लपटें इतनी तेज निकलने लगी कि कार सवार दोनों युवक कार से बाहर नहीं निकाल पाए और दोनों की जलकर मौत हो गई।
नोएडा ( Noida ) के एडीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी का कहना है कि मृतकों के घर वालों से संपर्क किया जा रहा है और दोनों की डेड बॉडी पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। फील्ड यूनिट और फोरेंसिक की टीम में मामले की जांच कर रही है। इसके साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को भी देखा जा रहा है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?