मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh )की राजधानी भोपाल ( Bhopal ) में सीबीआई ने भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL)के प्रधान महाप्रबंधक महेंद्र सिंह को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। आरोपित ने अपने अधीनस्थ अनुरोध साहू (जूनियर टेलीकाम आफिसर) से उनकी शिकायती जांच समाप्त करने के लिए 40 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।
पहली किस्त के रूप में 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते समय सीबीआइ टीम ने धर दबोचा। शुक्रवार शाम सुल्तानिया रोड स्थित बीएसएनएल के कार्यालय में उन्हें गिरफ्तार किया गया। जांच एजेंसी ने शनिवार को उन्हें न्यायालय में पेश कर पूछताछ के लिए चार दिन (मंगलवार तक) की हिरासत में लिया है।
सीबीआई के मुताबिक बीएसएनएल (BSNL)के जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर (JTO) अनुरोध साहू ने शिकायत करते हुए बताया था कि महेंद्र ने उन्हें एक आरोप पत्र जारी किया है।
इससे नाम हटाने के एवज में 40 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की जा रही है। नहीं देने के एवज में कार्रवाई की धमकी दी जा रही है। शिकायत की जांच के बाद सीबीआई ने कार्रवाई की है। 15 हजार रुपए पहली किश्त के तौर पर लेते हुए आरोपी महेंद्र को गिरफ्तार किया है।
सीबीआई के मुताबिक अनुरोध साहू को विभागीय जांच के चलते 6 मार्च को आरोप पत्र दिया गया था। इसी मामले को रफा-दफा करने के लिए सब डिवीजनल इंजीनियर (एसडीई) राकेश यादव ने 26 अक्टूबर को संपर्क कर 40 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। यादव ने यह पैसे बीएसएनएल (BSNL)प्रधान महाप्रबंधक महेंद्र सिंह के नाम पर मांगे थे।
अनुरोध के मुताबिक, 23 नवंबर को शाम पांच बजे एसडीई राकेश यादव ने बताया कि महेंद्र सिंह ने 40 हजार रुपए में से 15 हजार रुपए 24 नवंबर को देने को कहा है। बाकी रुपए बाद में देना। साहू ने इसकी जानकारी टीम को दी। शनिवार को जैसे ही महेंद्र सिंह ने रिश्वत के 15 हजार रुपए लिए, वैसे ही टीम ने उसे दबोच लिया। टीम ने महेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। एसडीई राकेश यादव की तलाश की जा रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?