उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad ) की सबसे पॉश एटीएस एडवांटेज सोसाइटी में दोस्त से मिलने से आई छात्रा ने 23वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। उसका खून से लथपथ शव मिला है। सीसीटीवी फुटेज में 23वीं मंजिल से गिरती दिखी, पुलिस ने आत्महत्या का मामला बताया है।
गाजियाबाद (Ghaziabad )के नीतिखंड की एटीएस एडवांटेज सोसाइटी में शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे संतोष मेडिकल कॉलेज में बीडीएस की छात्रा आस्था शर्मा (30) का खून से लथपथ शव फव्वारे में पड़ा मिला। उसकी शिनाख्त छह घंटे में हो सकी। सीसीटीवी फुटेज में वह टॉवर नंबर -22 की 23वीं मंजिल पर जाती नजर आ रही है।
गाजियाबाद (Ghaziabad )पुलिस का कहना है कि वह शुक्रवार को टावर नंबर छह में रहने वाले दोस्त रोहित खन्ना से मिलने आई थी। शाम छह बजे मुलाकात के बाद सोसायटी से चली गई लेकिन तीन मिनट बाद ही वापस आई। इस बार टॉवर नंबर 11 में पहुंची और फिर छलांग लगाकर जान दे दी।
छज्जे पर उसकी चप्पल भी मिली है। पुलिस ने बताया कि दिल्ली की विकासपुरी मंडी निवासी कार शो रूम के मालिक अजय शर्मा की बेटी आस्था और मुंबई में फिल्म एक्टिंग का कोर्स कर रहे रोहित खन्ना में एक साल से दोस्ती थी।
मिली जानकारी के मुताबिक आस्था जिस फ्लैट में आई थी, वह उसके फ्रेंड रोहित खन्ना का है। रोहित एटीएस एडवांटेज सोसाइटी में रहता है। रोहित मुंबई में बोनी कपूर के एक्टिंग संस्थान से ड्रामा का कोर्स कर रहा है। शनिवार को उसे दोपहर 2 बजे की फ्लाइट से वापस मुंबई जाना था। आस्था शुक्रवार सुबह 9 बजे ही सोसाइटी में आ गई थी।
पिछले कई महीनों से आस्था अक्सर रोहित से मिलने आती थी। लेकिन, दो महीने पहले दोनों की दोस्ती टूट गई थी। इसके बाद भी आस्था कभी-कभार मिलने के लिए आती रही।शुक्रवार को वह पहले सुबह नौ बजे आई और दोपहर तक रोहित के साथ रही।
गाजियाबाद (Ghaziabad )पुलिस को आस्था की मौत के रहस्य से पर्दा उठाने में छह घंटे का समय लगा। इसके लिए 75 कैमरों की फुटेज देखी गई। फुटेज में वह लिफ्ट से 23वीं मंजिल पर जाती नजर आई। तब जाकर स्पष्ट हुआ कि मामला आत्महत्या का है। इससे पहले आशंका यह भी थी कि उसकी हत्या न कर दी गई हो। शव की शिनाख्त भी नहीं हो पा रही थी। इस पर शव की तस्वीर आरडब्ल्यूए के व्हाट्स एप ग्रुप पर साझा की गई। छह घंटे बाद एक युवती ने उसकी शिनाख्त की। इसके बाद पुलिस ने उसके परिजनों और फिर रोहित खन्ना से संपर्क किया।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत