वाराणसी (Varanasi) में सोमवार को देव दीपावली( ‘Dev Deepawali’ )पर 21 लाख दीये जलाए गए। शाम को जगह-जगह रंगोली बनाई गई। इसके बाद 80 घाटों और गंगा की रेती में दीये जलाए गए। अयोध्या में बन रहे श्रीराम मंदिर को 11 हजार दीयों से उकेरा गया। इसके बाद दशाश्वमेध घाट पर भव्य गंगा आरती हुई।
शाम करीब 7 बजे लाइटिंग और 3D लेजर शो भी हुआ। इससे आसमान रंग-बिरंगा हो गया। लाइटिंग शो में भगवान शिव का रौद्र रूप दिखाया गया। इसके बाद करीब 15 मिनट तक जमकर आतिशबाजी की गई।
इसे देखने के लिए देशभर से करीब 10 लाख लोग आए थे। विदेशी भक्त ‘बम-बम बोल रही है काशी…’ जैसे गानों पर झूम उठे। इसके अलावा नमो घाट पर 70 देशों के राजदूत और 150 से ज्यादा विदेशी डेलीगेट्स भी मौजूद रहे। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण के बाद यह दूसरी देव दीपावली है।
देव दीपावली( ‘Dev Deepawali’ ) पर काशी नगरी में लगभग 21 लाख दीप प्रज्ज्वलित किए गए। काशी के अर्धचंद्राकार घाटों पर ही 12 लाख से अधिक दीप जलाए गए। इनमे एक लाख दीप गाय के गोबर से बने थे। दीप पश्चिमी तट घाटों पर और पूर्वी तट की रेत पर जलाये गए थे। काशी के कुंडों, सरोवरों, गंगा-गोमती तट पर स्थित मार्कण्डेय महादेव, वरुणा नदी के शास्त्री घाट आदि स्थानों को लाखों दीयों से जगमग किया गया। सबसे पहले विदेशी डेलीगेट्स के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ ने नमो घाट पर दीप प्रज्वलित किए, जिसके बाद घाटों पर अद्भुत समां देखने को मिला।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस तथा आवास एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी के साथ मेहमानों ने ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ के भाव से जलाए सद्भाव के दीपक जलाए। इसके बाद क्रूज पर सवार होकर साथ में देव दीपावली देखी। गंगा के घाटों पर जलते दीपक को देख.. इनके मुंह से सिर्फ एक ही शब्द निकला, अमेजिंग, एज इफ लाइट एंड वाटर मीट… मानो जल व रोशनी का एक साथ मिलन हो रहा है…।
देव दीपावली( ‘Dev Deepawali’ ) के इस मौके पर पीएम मोदी ने सभी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, ”बाबा विश्वनाथ की पावन धरा काशी में लाखों दीये अपना दिव्य प्रकाश बिखेर रहे हैं। देव दीपावली पर यहां के घाटों का यह दृश्य अद्भुत, अलौकिक और अविस्मरणीय है। कई देशों के राजदूत भी इसके साक्षी बने। मैं इस पुण्य अवसर पर अपने सभी परिवारजनों के कल्याण की कामना करता हूं। जय बाबा विश्वनाथ।”
बाबा विश्वनाथ की पावन धरा काशी में लाखों दीये अपना दिव्य प्रकाश बिखेर रहे हैं। देव दीपावली पर यहां के घाटों का यह दृश्य अद्भुत, अलौकिक और अविस्मरणीय है। कई देशों के राजदूत भी इसके साक्षी बने। मैं इस पुण्य अवसर पर अपने सभी परिवारजनों के कल्याण की कामना करता हूं।
जय बाबा… pic.twitter.com/BFU6bxVrG1
— Narendra Modi (@narendramodi) November 27, 2023
#WATCH | ‘Dev Deepawali’ is being celebrated in Varanasi, Uttar Pradesh today on the occasion of Kartik Purnima. pic.twitter.com/gyQ1rP0e9v
— ANI (@ANI) November 27, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?