कर्नाटक ( Karnataka) के तुमकुरु( Tumakuru) जिले के सदाशिवनगर इलाके में एक ही परिवार के पांच लोगों ने सूदखोर के आंतक से परेशान हो सामूहिक आत्महत्या कर ली।मरने से पहले एक सुसाइड नोट,और वीडियो बनाया जिसमें सामूहिक आत्महत्या क्यों कर रहे हैं यह बताया है।
तुमकुरु ( Tumakuru) जिले के सदाशिवनगर में एक सूदखोर कलंदर से कबाब विक्रेता गरीब साब ने 1.5 लाख रुपये का कर्ज लिया, जिसे वह समय पर नहीं चुका पाया। इसके बाद कलंदर ने साब और उसके परिवार को तंग करना शुरू कर दिया। आखिर में कलंदर का आतंक इतना ज्यादा बढ़ गया, साब ने अपने पूरे परिवार के साथ सामूहिक आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठा लिया। साब ने मरने से ठीक पहले एक वीडियो भी बनाया, जिसमें राज्य के गृह मंत्री जी. परमेश्वर से आरोपी को सजा दिलाने की मांग की है। असल में परमेश्वर तुमकुरु से ही विधायक हैं।
शहर के तिलक पार्क थाने में दर्ज शिकायत के मुताबिक सदाशिवनगर में कबाब बेचने वाले गरीब साब (36), उसकी पत्नी सुमैया (32), बेटी हजीरा (14), बेटे मोहम्मद शभान (10) और मोहम्मद मुनीर (8) के शव उनके घर लटके हुए मिले। घर में एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें साब ने बताया कि वह अपने पूरे परिवार के साथ आत्महत्या कर रहा है, क्योंकि जिस इमारत में वह रहता है, उसी इमारत में ग्राउंड फ्लोर पर रहने वाला कलंदर राक्षस है, जिससे उसने 1.5 लाख रुपये का कर्ज लिया था, जिसे काफी समय से चुकाने के बाद भी कर्ज कम ही नहीं हो रहा था।
इसके साथ ही लिखा कि कलंदर ने कई बार उसके पूरे परिवार के साथ मारपीट की और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। साब ने वीडियो में कहा कि अगर वह अकेले मर गया, तो कलंदर उसके परिवार को जीने नहीं देगा, ऐसे में पूरे परिवार के साथ आत्महत्या कर रहा है।
तुमकुरु ( Tumakuru)पुलिस ने बताया कि वीडियो और सुसाइड नोट के आधार पर कलंदर सहित पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। कलंदर से पुछताछ में पता चला है कि उसने साब को कुछ समय पहले करीब 24 फीसदी के चक्रवृद्धि ब्याज पर 1.5 लाख रुपये दिए थे। साब मरने से पहले जो 5.22 मिनट का वीडियो बनाया और सुसाइड नोट छोड़ा, जिसकी जांच हो रही है।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत