बिहार (Bihar ) के नालंदा में बिहार पुलिस (Bihar Police )की गाड़ी ने तीन लोगों को रौंद दिया है। इस हादसे में तीनों की मौत मौके पर हो गई है। घटना एकंगरसराय थाना क्षेत्र के रूचुनपुरा गांव के पास की है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने पुलिस गाड़ी में तोड़फोड़ की। हंगामे के बाद भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गए है।
बिहार पुलिस (Bihar Police ) की गाड़ी से टक्कर में ट्रिपल लोड बाइक सवार तीनों की मौत के बाद जुटी भीड़ ने गुस्से में पुलिस वाहन के साथ रास्ते से गुजर रही कई गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। कैदी को लेकर एकंगरसराय थाना की पुलिस हिलसा कोर्ट जा रही थी, तभी सामने से आ रही ट्रिपल लोड बाइक से यह टक्कर हो गई। बाइक सवार कोशियावा गांव निवासी 25 वर्षीय नीतू चौधरी, 26 वर्षीय आकाश कुमार और 22 वर्षीय राहुल कुमार की मौत हो गई है।
दो की घटनास्थल पर मौत के बाद पुलिस एक घायल को एकंगरसराय पीएचसी ले गई, लेकिन उसे भी नहीं बचाया जा सका। इधर, घटना के बाद आक्रोशितों ने पुलिस गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। घटना की सूचना पाकर हिलसा,परवलपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच शांति बहाल करने में जुट गई।पुलिस ने बताया कि कैदी वाहन को एस्कॉर्ट कर एकंगरसराय थाने की पुलिस हिलसा कोर्ट जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही ट्रिपल लोड बाइक में टक्कर हो गई।
बिहार पुलिस (Bihar Police )ने इस मामले में बताया कि एकंगरसराय थाना की पुलिस कैदी को लेकर हिलसा कोर्ट जा रही थी। एकंगरसराय हिलसा मुख्य मार्ग के रुचनपुरा गांव के पास एक दुर्घटना हुई, जिसमें एकंगरसराय थाना की गाड़ी को सामने से बाइक ने टक्कर मार दी। तीनों घायलों को इलाज के लिए पीएचसी ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस के कुछ जवान भी जख्मी हुए हैं। इस मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?