उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बदायूं (Badaun) जिले के उसहैत थाना क्षेत्र के गांव सथरा में नल पर पानी भरने के विवाद में 35 वर्षीय युवक कमलेश की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक के परिजन की तहरीर पर पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और उसे गिरफ्तार भी कर लिया है।
गांव सथरा निवासी जगदीश का कहना है कि उनका बेटा कमलेश सोमवार शाम नल पर पानी भरने गया था। इसी दौरान गांव के सूरज राठौर से उसका विवाद हो गया। जब वह देर शाम घर लौट रहा था। तभी आरोपी ने उस पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। उसको सिर में लाठी मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
परिवार वाले युवक को जिला अस्पताल ले गए, जहां से उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। रात में उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
बदायूं (Badaun) के एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि जांच में यही सामने आया है कि सरकारी हैंडपंप पर पानी भरने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। मारपीट के दौरान कमलेश को चोट लगी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले की जांच जारी है। तहरीर के आधार पर मुकदमा लिखा जाएगा। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
ps उसहैत के ग्राम सथरा मे दो पक्षो के मध्य पानी भरने को लेकर विवाद हुआ था जिसमे एक व्यक्ति को सिर मे चोट आई थी जिसे इलाज हेतु चिकित्सालय भेजा गया था,जहाँ उसकी मृत्यु हो गई।इस संबंध मे अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को गिरफ्तार करने के संबंध मे SP CITY @budaunpolice द्वारा दी गई बाइट pic.twitter.com/qG0ZiSF4xR
— Budaun Police (@budaunpolice) November 28, 2023
https://platform.twitter.com/widgets.js


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?