उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ ( Lucknow) के ठाकुरगंज के रोशननगर में एक फीजियोथैरेपिस्ट (Physiotherapist ) ने सोमवार रात पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी पति भाग गया। सुबह जब बच्चे सोकर उठे तो कमरे में खून से लथपथ मां का शव देखा। तभी मृतका की मां भी वहां पहुंच गईं। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका का पति फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
लखनऊ ( Lucknow) के रोशननगर निवासी फीजियोथैरेपिस्ट (Physiotherapist ) आनंदेश्वर अग्रहरि ने नाका निवासी संध्या साहू (38) से करीब 15 साल पहले लव मैरिज की थी। उनके दो बेटे तनिष्क (11) व छोटा बेटा शौर्य (09) है। तनिष्क डेफ है। पुलिस के मुताबिक अब तक जांच में सामने आया कि बीती रात किसी बात पर हुए विवाद के बाद आनंदेश्वर ने संध्या की गला रेतकर हत्या कर दी। कुछ देर तक वहां रहने के बाद सुबह होने के पहले वह घर छोड़कर चला गया।
इधर सुबह दोनों बेटे जब उठे तो कुछ देर बाद देखा कि मां खून से सनी पड़ी हुई हैं। इस बीच संध्या की मां कमला साहू भी वहां पहुंच गईं तब पुलिस को सूचना दी गई। एसीपी चौक सुनील शर्मा ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है। आनंदेश्वर की तलाश में टीमें लगाई गई हैं। वह जल्द पकड़ा जाएगा। वारदात की वजह पता की जा रही है।
एसीपी चौक सुनील शर्मा ने बताया, “रोशननगर निवासी फीजियोथेरेपिस्ट (Physiotherapist ) आनंदेश्वर अग्रहरि ने नाका निवासी संध्या साहू (38) से 15 साल (2008) पहले लव-मैरिज की थी। वह पत्नी और बेटे तनिष्क और शौर्य के साथ रहते थे। सोमवार रात संध्या का पति आनंदेश्वर से किसी बात पर विवाद भी हुआ था।”
एसीपी ने बताया कि इसके बाद दोनों अलग-अलग कमरे में सो गए। मंगलवार सुबह तनिष्क अपने दूसरी मंजिल कमरे में सोता रहा। वहीं छोटा बेटा शौर्य को आनंदेश्वर स्कूल छोड़कर घर लौट आया। इसके बाद दोनों के बीच क्या हुआ? किसी को नहीं जानकारी हुई।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?