केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ( CBI ) ने इस साल नवंबर में यूको बैंक( UCO Bank) में 820 करोड़ रुपये के संदिग्ध आईएमपीएस (तत्काल भुगतान सेवा) लेनदेन के सिलसिले में एक प्राथमिकी दर्ज की है और कई शहरों में 13 स्थानों पर छापेमारी की है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान सोमवार देर रात तक जारी रहा और इसमें कोलकाता व मैंगलोर भी शामिल थे। सीबीआई ने यह कार्रवाई यूको बैंक की शिकायत पर यूको बैंक( UCO Bank) में काम करने वाले दो सहायक इंजीनियरों और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के बाद की है। एजेंसी के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि एजेंसी ने करीब 820 करोड़ रुपये के संदिग्ध आईएमपीएस लेनदेन का आरोप लगाया है।
उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान मोबाइल फोन, लैपटॉप, कंप्यूटर सिस्टम, ईमेल अर्काइव और डेबिट/क्रेडिट कार्ड सहित इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य बरामद किए गए। अधिकारियों ने कहा,’यह आरोप लगाया गया है कि 10 नवंबर 2023 और 13 नवंबर 2023 के बीच सात निजी बैंकों के 14000 खाताधारकों से आईएमपीएस आवक लेनदेन को आईएमपीएस चैनल के माध्यम से यूको बैंक के भीतर 41,000 खाताधारकों को निर्देशित किया गया।’
उन्होंने कहा कि यह भी आरोप लगाया गया है कि कई खाताधारकों ने इस स्थिति का फायदा उठाया और अनुचित लाभ उठाते हुए विभिन्न बैंकिंग माध्यमों से यूको बैंक से अवैध रूप से धन निकाल लिया।
The Central Bureau of Investigation has conducted searches at around 13 locations including Kolkata (West Bengal) & Mangalore (Karnataka) at the premises of the accused & others including private persons/bank officials. Searches were conducted in connection with an ongoing case… pic.twitter.com/TMpwi8yh7W
— ANI (@ANI) December 5, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?