उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के रायबरेली ( Rae Bareli ) जिले के आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना (आरेडिका) लालगंज के सरकारी आवास में डॉक्टर ने अपनी पत्नी और दो बच्चों को मारने के बाद खुद फांसी पर लटक गया। इस सनसनीखेज वारदात की जानकारी तब सामने आई जब मंगलवार की रात दो दिन से बंद सरकारी आवास का दरवाजा तोड़ा गया। डॉक्टर का शव फांसी पर लटका मिला।
डॉक्टर की पत्नी और बेटा, जबकि बेटी अलग- बेड पर पड़े मिले। एसपी आलोक प्रियदर्शी का कहना है कि प्रथम दृष्टया जांच में ऐसा प्रतीत होता है कि डॉक्टर ने पहले पत्नी और बच्चों को मार दिया और फिर फांसी पर लटक गया।
आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना (आरेडिका) परिसर स्थित अस्पताल में डीएमओ के पद पर तैनात नेत्र सर्जन डॉ. अरुण सिंह (45) का शव उनके सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला। उनकी पत्नी अर्चना, बेटी अदीवा (12) और बेटा आरव (4) के शव बेड पर पड़े मिले।
डॉक्टर व उनके परिजन दो दिन से आवास के बाहर नहीं देखे जा रहे थे। आवास का दरवाजा भी अंदर से बंद था। संदेह होने पर मंगलवार देर रात आसपास के लोगों ने पुलिस और आरपीएफ को सूचना दी। मौके पर पहुंचे रायबरेली ( Rae Bareli ) सीओ महिपाल पाठक व अपराध निरीक्षक पंकज त्यागी ने आवास का दरवाजा तोड़वाया। पुलिसकर्मी अंदर पहुंचे तो डॉक्टर शव फंदे से लटका मिला।
डॉ. अरुण मिर्जापुर जनपद के चुनार क्षेत्र के फरहाना गांव के रहने वाले थे।रायबरेली ( Rae Bareli ) पुलिस अधीक्षकआलोक प्रियदर्शी ने बताया कि फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि स्टाफ के लोगों से पता चला है कि डॉक्टर काफी दिनों से डिप्रेशन में था। सभी शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। चारों की मौत की सही वजह पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगी।
रायबरेली ( Rae Bareli ) के पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि डॉक्टर साहब 2017 से कारखाने में नौकरी कर रहे है। वह नेत्र सर्जन थे। उन्होंने कई तरह के इंजेक्शनों का प्रयोग किया और पहले बच्चों को बेहोश किया फिर उनके सिर पर वार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। खुद के हाथों की नस काटी जब सफल नहीं हुए तो कुर्सी रखकर फांसी लगा ली।
रायबरेली (RaeBareli ) के लालगंज में संचालित आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना है जो कि देश मे चलने वाली ट्रेनों के लिए आधुनिक डिब्बों का निर्माण करता है। इसी कारखाने में 2017 में डीएमओ के पद पर कार्यरत डॉ अरुण सिंह, जो कि नेत्र सर्जन विशेषज्ञ थे, तैनात थे। वह कारखाना के आवासीय परिसर में पत्नी अर्चना सिंह पुत्री आदिवा और पुत्र आरव के साथ रहते थे। डॉ अरुण सिंह को अंतिम बार रविवार को देखा गया। उसके बाद उनके घर के किसी भी सदस्य को परिसर में रहने वाले व्यक्ति ने नहीं देखा।
रायबरेली मॉर्डन रेल कोच फैक्ट्री के डॉक्टर ने
पत्नी और दो बच्चों को मार कर फांसी पर लटक गया रायबरेली मॉर्डन रेल कोच फैक्ट्री का डॉक्टर, दो दिन से बंद था सरकारी आवास, दरवाजा तोड़ निकाले शव


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?