उत्तर प्रदेश के आगरा (Agra ) जिले में 10 फीट गहरे नाले में गिरकर दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई। हादसा बुधवार शाम का है। परिजनों को बच्चियों के नाले में गिरने की सूचना मिली तो मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी। पुलिस जेसीबी के साथ घटनास्थल पर पहुंची।
रेस्क्यू ऑपेरशन शुरू किया गया। पहले एक मासूम को बाहर निकाला गया और तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं 2 घंटे बाद दूसरी बच्चे को भी नाली से रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। उसकी भी इलाज के दौरान मौत हो गई।
हादसा आगरा (Agra ) जिले में थाना मलपुरा क्षेत्र के मुला की प्याऊ नई आबादी का है। यहां एक परिवार किराए पर रहता है। बताया जाता है कि देर शाम लगभग 6:00 बजे आगरा जगनेर रोड पर एक बारात आई थी, जिसको देखने के लिए निशा (5) पुत्री काले और अल्फिया (6) उर्फ छोटा पुत्र शरीफ दोनों बारात को देखने के लिए रोड पर आ गईं। बताया जाता है कि अंधेरे के चलते वह नाले को नहीं देख पाईं और 10 फीट गहरे नाले में जा गिरीं। दोनों की डूबने से मौत हो गई।
नाले की गहराई करीब 10 फीट है जबकि चौड़ाई करीब 8 फीट गहरा नाला होने की वजह से बच्ची निशा करीब 30 फीट आगे बहकर चली गई। जिसकी वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा और कड़ी मस्कट के बाद निशा को नाले से बाहर निकाला गया। जिसे तुरंत इमरजेंसी भेज दिया गया। मासूम निशा की चार बहन और एक भाई है, जबकि अल्फिया की तीन बहन और दो भाई है।इसके बाद क्षेत्रीय लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने मुआवजे की मांग की। पुलिस ने समझाकर उन्हें शांत कराया।
आगरा (Agra ) जिले में दोनों ही परिवार किराए के मकान में रहते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाले की वजह से कई बार हादसे हुए हैं, गाय, सांड भी नाले का शिकार हो जाते हैं। करीब एक साल पहले धनौली के नगला बुद्धा पर इसी नाले में एक मासूम की गिरकर मौत हुई थी। जिसके बाद ग्रामीणों ने नाले की टेपिंग की मांग को लेकर हंगामा किया था।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत