उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) की योगी सरकार ने बुधवार की शाम प्रभारी महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ( Vijay Kiran Anand ) समेत 6 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। प्रभारी महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद को मेला अधिकारी, कुंभ मेला प्रयागराज बनाया गया है, वहीं महानिरीक्षक निबंधन कंचन वर्मा को उनके स्थान पर महानिदेशक स्कूल शिक्षा बनाया गया है।
विजय किरन आनंद ( Vijay Kiran Anand ) को 2025 के कुंभ मेला के आयोजन के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। हालांकि पिछले कुछ समय से बेसिक शिक्षा विभाग में अपने प्रयोगों के चलते वह शिक्षकों के विरोध का सामना भी कर रहे थे।
पिछले एक वर्ष से उनके पास मेला अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार था। जनवरी 2025 में शुरू होने वाले महाकुंभ की तैयारियों के दृष्टिगत उन्हें प्रभारी महानिदेशक स्कूल शिक्षा के दायित्व से विरत कर मेला अधिकारी के रूप में प्रयागराज में तैनात कर दिया गया है।
विजय किरन ( Vijay Kiran Anand ) ने वर्ष 2019 में हुए प्रयागराज कुंभ के दौरान भी मेला अधिकारी की जिम्मेदारी बखूबी निभाई थी। मेला अधिकारी के रूप में उनकी भूमिका की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सराहना की थी और उन्हें दोबारा यह जिम्मेदारी सौंपी।
माध्यमिक शिक्षा विभाग में तैनात डॉ. रूपेश कुमार को प्रभारी महानिरीक्षक निबंध की जिम्मेदारी दी गई है। अपर खाद्य आयुक्त और सचिव सतर्कता आयोग अनिल कुमार को प्रभारी आयुक्त एवं निबंधक सहकारी समितियां बनाया गया है। यह पद लंबे समय से खाली था।
विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा सुखलाल भारती को विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा विभाग और अपर आवास आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्रा को अपर खाद्य आयुक्त और सचिव सतर्कता आयोग बनाया गया है।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत