तेलंगाना ( Telangana ) में आज से रेवंत रेड्डी की सरकार बन गई है रेवंत रेड्डी( Revanth Reddy )ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है मुख्यमंत्री सहित कुल 12 मंत्रियों ने शपथ ली है, भट्टी विक्रमार्क को डिप्टी सीएम बनाया गया है शपथ ग्रहण समारोह में सोनिया गांधी राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के कई नेता मौजूद रहे।
तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने रेवंत रेड्डी( Revanth Reddy )को मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। साल 2014 में आंध्र प्रदेश से अलग तेलंगाना के गठन के बाद रेवंत रेड्डी राज्य के दूसरे मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने चुनाव में मुख्यमंत्री केसीआर की पार्टी बीआरएस को हराया।
सी दामोदर राजानरसिम्हा, कोमातिरेड्डी वेंकट रेड्डी ने तेलंगाना में मंत्री पद की शपथ ली। इसके अलावा सुरेश कोंडा, पोगुलेती श्रीनिवास रेड्डी को भी रेवंत कैबिनेट में शामिल किया गया है।रेवंत रेड्डी के कैबिनेट में सीताक्का, पोन्नम प्रभाकर के साथ-साथ कोंडा सुरेखा ने भी मंत्रीपद की शपथ ली।भट्टी विक्रमार्क को डिप्टी सीएम बनाया गया है। इसके अलावा उत्तम कुमार रेड्डी, श्रीधर बाबू ने भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।
विशिष्ट अतिथि के रूप में तेलंगाना राज्य अमला नायकों के परिवार भी उपस्थित थे। राज्य भर से बड़ी संख्या में तेलंगाना के लोग और कांग्रेस नेता एलबी नगर स्टेडियम पहुंचे और रेवंत रेड्डी के शपथ ग्रहण को देखा और लोकतांत्रिक सरकार की स्थापना का समर्थन किया।
तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी( Revanth Reddy ) ने अपनी सरकार के दो बड़े फैसले किए। उन्होंने शपथग्रहण के बाद दो फाइलों पर हस्ताक्षर किए। इनमें पहला कांग्रेस के घोषणापत्र में की गई छह चुनावी गारंटियों को निभाने की फाइल थी। वहीं, दूसरी फाइल दिव्यांग महिलाओं को नौकरियां मुहैया कराने से जुड़ी है।
गांधी परिवार के पसंदीदा नेता रेवंत रेड्डी( Revanth Reddy ) की राजनीतिक करियर कई उतार-चढ़ाव से होकर गुजरी है। 56 साल के रेवंत रेड्डी की राजनीतिक सफर पर नजर डालें उन्होंने राजनीतिक करियर की शुरुआत बतौर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के साथ छात्र नेता के रूप में काम की।
इसके बाद वो तेलंगाना राष्ट्र समिति और तेलुगु देशम पार्टी के साथ जुड़े। साल 2017 में आखिरकार उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया। साल 2021 में उन्हें तेलंगाना कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया। रेवंत रेड्डी 2019 में कांग्रेस के टिकट पर मल्काजगिरी से सांसद चुने गए। 2018 के विधानसभा चुनाव में वो कोडंगल सीट से हार गए।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने श्री रेवंत रेड्डी ( Revanth Reddy ) को तेलंगाना के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी है।प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट कियाः“तेलंगाना के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर श्री रेवंत रेड्डी गारू को बधाई। मैं राज्य की प्रगति और उसके नागरिकों के कल्याण के लिए हरसंभव समर्थन का आश्वासन देता हूं।”
తెలంగాణ ముఖ్యమంత్రిగా ప్రమాణ స్వీకారం చేసిన శ్రీ రేవంత్ రెడ్డి గారికి అభినందనలు. రాష్ట్ర ప్రగతికి, పౌరుల సంక్షేమానికి అన్ని విధాలా తోడ్పాటు అందిస్తానని నేను హామీ ఇస్తున్నాను. @revanth_anumula
— Narendra Modi (@narendramodi) December 7, 2023
#WATCH हैदराबाद: रेवंत रेड्डी ने एलबी स्टेडियम में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन ने उन्हें पद की शपथ दिलाई।#TelanganaCM pic.twitter.com/oki8Y1m0DU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 7, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?