केरल( Kerala ) के तिरुवनंतपुरम में प्रेम विवाह के लिये दहेज की शर्त से आहत 26 साल की महिला डॉक्टर शहाना( Doctor Shahna ) ने आत्महत्या कर ली। उनकी शादी प्रेमी से तय हुई थी। प्रेमी के परिवार ने दहेज में BMW कार, 15 एकड़ जमीन और सोने की मांग की थी। इतना दहेज देने से मना करने पर लड़के वालों ने शादी तोड़ दी थी।इससे आहत होकर महिला ने खुदकुशी कर ली। प्रेमी डॉ. ईए रूवैस के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और दहेज एक्ट में केस दर्ज करके उन्हें हिरासत में ले लिया गया है।
इस मामले में राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने जांच के आदेश दिए हैं। इसके अलावा महिला एवं बाल विकास विभाग के निदेशक को तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज में एक पुरुष डॉक्टर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के आरोपों पर एक जांच रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया गया है।
डॉ. शहाना डॉक्टर शहाना( Dr Shahna ) तिरुवनंतपुरम के सरकारी मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग में पीजी कर रही थीं। वे अपनी मां और दो भाई-बहनों के साथ रहती थीं। उनके पिता अब्दुल अजीज की दो साल पहले मौत हो चुकी है। वे खाड़ी देश में काम करते थे।
डॉ. शहाना, ( Dr Shahna ) डॉ. ईए रूवैस के साथ रिलेशनशिप में थीं। दोनों ने शादी करने का फैसला किया। शहाना के परिवार का आरोप है कि रूवैस के परिवार ने दहेज में 50 गोल्ड सोवेरिन बॉन्ड्स, 15 एकड़ जमीन और एक BMW कार की मांग की थी।
शहाना का परिवार 50 गोल्ड सोवेरिन बॉन्ड्स, 50 लाख की प्रॉपर्टी और एक कार देने को तैयार हो गया था, लेकिन रूवैस का परिवार इतने पर नहीं माना।मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, जब डॉ. शहाना के परिवार ने कहा कि वे मांग पूरी नहीं कर सकते, तो रूवैस के परिवार ने शादी रद्द कर दी।
सोमवार (4 दिसंबर) को डॉ. शहाना( Dr Shahna ) की नाइट ड्यूटी थी, लेकिन वे नहीं पहुंचीं। दोस्तों ने उन्हें कई बार कॉल किया। जब शहाना ने कोई जवाब नहीं दिया तो वे उनके घर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने पुलिस को खबर दी।
पुलिस ने आकर दरवाजा तोड़ा तो देखा, शहाना बेहोश पड़ी थीं। उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गए, जहां डॉक्टरों ने बताया कि शहाना की मौत हो चुकी है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि शहाना ने खुद को एनेस्थीसिया का हाई डोज इंजेक्शन लगाकर सुसाइड किया।
शहाना( Dr Shahna ) के भाई जैसिम ने बताया कि शादी टूटने के बाद से ही शहाना डिप्रेशन में थीं। इसी के चलते उन्होंने आत्महत्या कर ली। पुलिस को शहाना के अपार्टमेंट से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें लिखा था, ‘हर कोई केवल पैसा चाहता है’।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?