केरल( Kerala ) का एक दंपती अपनी 11 साल की बेटी के साथ कर्नाटक ( Karnataka)के कोडागु (Kodagu ) पहुंचा। जहां इन लोगों ने मडिकेरी के पास कग्गोडलू गांव में एक रिसॉर्ट में स्टे किया।इस बीच पति-पत्नी ने पहले बेटी की हत्या की, फिर खुद फांसी लगा ली। पुलिस को लाशों के पास एक नोट मिला, जिसमें लिखा था कि वे पैसों की तंगी के चलते यह कदम उठा रहे हैं।
मरने वाले दंपती की पहचान विनोद बाबुसेनन (43) और जूबी अब्राहम (38) के रूप में हुई है। 11 साल की बेटी का नाम जोहान था। जांच के लिए पुलिस इनके रिश्तेदारों का इंतजार कर रही है।
विनोद अपनी पत्नी और बेटी के साथ शुक्रवार (8 दिसंबर)की शाम 6 बजे अपनी गाड़ी से रिसॉर्ट पहुंचे। एक रिसॉर्ट में चेक इन किया। कुछ देर रेस्ट करने के बाद तीनों बाहर गए। और रात को डिनर के लिए लौट आए। कर्मचारियों से कहा कि सुबह 10 बजे चेकआउट करेंगे।
शनिवार को जब वे नहीं आए तो स्टाफ ने उनके कमरे का दरवाजा खटखटाया। मैनेजर आंनद ने बताया कि आधे घंटे बाद दोबारा स्टाफ उन्हें बुलाने पहुंचा। जब दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस को बुलाया। खिड़की से देखने पर दंपती के शव लटके हुए नजर आए। बाद में पुलिस ने केस दर्ज कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
कर्नाटक ( Karnataka)पुलिस ने बताया कि उनके रिश्तेदारों और परिवार को खबर की गई है। साथ ही यह पता चला है कि यह दंपती कोल्लम में बिजनेस करता था। शायद इसमें ही दोनों को बड़ा नुकसान हुआ था। दंपती के पास एक नोट मिला, जिसमें पैसों की तंगी का जिक्र किया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?