रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म एनिमल (Animal) इन दिनों सुर्खियों में है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया है और ये सिलसिला अभी जारी है। फिल्म ने अब तक वर्ल्डवाइड 660.89 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। रिलीज के 9वें दिन शनिवार को फिल्म ने दुनिया भर में 60.22 करोड़ कमाए, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। 9वें दिन वर्ल्डवाइड इतना बड़ा कलेक्शन करने वाली एनिमल भारत की पहली फिल्म है।एनिमल दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 फिल्मों में शामिल हो गई है।
फिल्म का कलेक्शन अपडेट देने वाली वेबसाइट sacnilk.com के अनुसार फिल्म ने सिर्फ भारत में 9वें दिन 38 करोड़ कमाए हैं। फिल्म 8वें दिन भी सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड बना चुकी है। सिर्फ हिंदी भाषा में ही फिल्म ने 21.56 करोड़ रुपए कमाए थे।
महज 9 दिनों की कमाई से ही एनिमल (Animal) ने सलमान खान की फिल्म टाइगर-3 के ऑलटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है, जिसने 465 करोड़ कमाए थे। अब एनिमल 2023 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। फिल्म के जबरदस्त कलेक्शन को देखते हुए अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म जल्द ही गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़कर 2023 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बनेगी। जवान और पठान तब भी एनिमल से आगे रहेंगी, हालांकि फिल्म की फास्टेस्ट ग्रोथ को देखें तो ये फिल्म इस साल की सबसे बड़ी फिल्म बन सकती है।
संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘एनिमल‘ (Animal) की कहानी एक ऐसे बेटे रणविजय (रणबीर कपूर) की है, जो अपने पिता बलवीर (अनिल कपूर) के लिए पागल है। पिता के साथ अनबन होने के बावजूद वह उन्हें बचाने के लिए दुश्मनों से लड़ जाता है। फिल्म में कुछ एडल्ट सीन भी हैं, जिसकी वजह से इसे ए सर्टिफिकेट मिला है। बावजूद इसके, मूवी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?