उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के बरेली( Bareilly ) के भमोरा क्षेत्र में भाई के साथ बाइक से घर का सामान लेने बाजार जा रहे हाईस्कूल के छात्र सूर्यांश की सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी गई। दो हत्यारोपी साइकिल पर आए और उसे गोली मार दी। बाद में इनमें से एक खुद ही थाने पहुंच गया। घटना की प्राथमिक वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है।
बरेली( Bareilly ) केभमोरा क्षेत्र के गिलौरा निवासी सूर्यांश पुत्र ओमवीर सिंह उर्फ टिटू (16) रामपाल कटोरी देवी इंटर कॉलेज का छात्र था। रविवार दोपहर ढाई बजे अपने बड़े भाई दिव्यांश उर्फ नितिन के साथ बाइक में पेट्रोल डलवाने बल्लिया के पेट्रोल पंप पर गया था। यहां से वह वापस जा रहे थे। बाइक सूर्यांश चला रहा था। कुछ दूरी पर साइकिल सवार दो लड़के मिले, जिसमें से एक ने सूर्यांश को सामने से गोली मार दी और वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी मौके से फरार हो गए।
सूचना पर बरेली( Bareilly )एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान व एसपी देहात मुकेश चंद्र मिश्रा घटनास्थल पहुंच गए। पुलिस ने नितिन से वारदात को लेकर पूछताछ की। नितिन ने बताया कि साइकिल पर गांव निवासी रुद्रप्रताप उर्फ देव और नीरज थे। गोली रुद्र ने चलाई थी। पुलिस इनकी तलाश में जुट गई।
इस बीच पता लगा कि रुद्र भमोरा थाने ही पहुंच गया है। बरेली( Bareilly )एसपी देहात ने उससे बंद कमरे में पूछताछ की। बारह साल पहले घिलौरा गांव में हुए तिहरे हत्याकांड से जुड़ी रंजिश बताई जा रही है। दोनों पक्षों में तनातनी बनी हुई थी। एसएसपी ने बताया कि तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जा रही है। जल्दी ही हकीकत सामने आ जाएगी।
नितिन ने जिला अस्पताल में बताया कि हत्यारोपियों के परिवार वालों ने 10 साल पहले उनके ताऊ राजवीर की हत्या की थी। तब समझौता हो गया था। तभी से आरोपी रंजिश मान रहे थे। उन्हें शक है कि इसी रंजिश में आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?