उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh)जालौन (Jalaun) जिले में देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे(Bundelkhand Expressway)पर एक तेज रफ्तार डंपर ने तीर्थयात्रियों से भरे पिकअप वाहन में टक्कर मार दी। टक्कर होते ही पिकअप हाईवे पर पलट गई। जिसमें दबकर दो महिलाओं, दो बच्चों सहित 4 लोगों की मौत गई। मरने वालों में मां-बेटे भी शामिल है। जबकि 10 लोग बुरी तरह घायल हो गए।
घायलों ने बताया कि, सभी लोग मध्य प्रदेश के दतिया जिले में स्थित पीतांबरा माता के दर्शन कर लौट रहे थे। बच्चों को जालौन के डकोर कोतवाली क्षेत्र के मोहाना गांव के रहने वाले शिक्षक दूर्वासा यादव अपने साथ लेकर गए थे। इसी दौरान वापस लौटते समय ये हादसा हुआ है। हादसे के बाद से गांव में कोहराम मचा हुआ है।
हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई, राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज एवं जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
उरई कोतवाली क्षेत्र मे कानपुर हाईवे पर बने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे (Bundelkhand Expressway) ओवर ब्रिज के पास की घटना है। डकोर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मोहना के लोग रविवार सुबह ओरछा व दतिया पिकअप से गए हुए थे। रविवार देर रात को सभी लोग वापस गांव लौट रहे थे। रात करीब 12 बजे जब पिकअप सवार लोग बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के कैथरी टोल प्लाजा के पास गुजर रहे थे।
तभी पीछे से उसमें तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। जिससे पिकअप बेकाबू होकर बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे (Bundelkhand Expressway) पर पलट गया। हादसे की खबर पाकर एक्सप्रेस-वे की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। जिसने लोडर में फंसे लोगों को बाहर निकाल कर मेडिकल कॉलेज उरई भेजा। जिसमें अनिरुद्ध (2) वर्ष पुत्र हुलासी, प्रियंका (28) पत्नी हुलासी, नैंसी (16) पुत्री राम सहोदर, मुन्नी देवी (50) पत्नी भैयादिन यादव की मौत हो गई।
जबकि आयुष (13) पुत्र सुनील, आकांक्षा (13) पुत्री राम सहोदर, हुलासी (33), रितिका (15) पुत्री सोहन सिंह, उर्मिला (40) पत्नी शिवकुमार, विशाल राजपूत (13) पुत्र शिवपाल राजपूत घायल हुए। वहीं 6 अन्य लोग भी घायल है। जिनकी पहचान नहीं हो पाई है। हादसे के बाद डंपर लेकर मौके से ड्राइवर भाग निकला है। जिसकी तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज एवं जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर घायलों का इलाज किया जा रहा है। वहीं मृतकों शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पहुंच भेज दिया है।


Delhi :मालवीय नगर अग्निकांड: अस्पताल में भर्ती पिता बच गए, लेकिन आग ने छीन लिए बेटे, बहू, बेटी और पोते-पोतियों समेत परिवार के 8 सदस्य
Delhi :दिल्ली के फ्लरिश स्टे बी एंड बी होटल में लगी भीषण आग,11 विदेशी नागरिकों सहित 21 लोगों की मौत,जान बचाने को खिड़कियों से कूदे लोग
CBSE OSM Row: ओएसएम पोर्टल पर सवाल उठाने वाला छात्र पहुंचा संसद,संसदीय समिति की बैठक में उठाए सवाल, अधिकारी चुप रहे
Delhi :ओएसएम विवाद के बाद वरिष्ठ आईएएस प्रशांत लोखंडे बने सीबीएसई के नए अध्यक्ष, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की कमान
Haryana :हरियाणा के नारनौल में मां-बेटी की हत्या
Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने चार में से तीन नगर निगमों में शानदार जीत की दर्ज, सत्तारूढ़ कांग्रेस को सिर्फ़ एक पर मिली विजय
Uttar Pradesh : गाजियाबाद में बकरीद पर सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, पिता समेत 3 गिरफ्तार
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस सुब्रमणि ने भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में कार्यभार संभाला, सैन्य सुधारों पर रहेगा फोकस
ग्रेटर नोएडा में 190 फीट ऊंचे टॉवर से गिरकर एयरटेल के नेटवर्क इंजीनियर की मौत: सिग्नल चेक करते समय सेफ्टी बेल्ट का लॉक टूटा