लीबिया ( Libya )के समुद्र तट पर प्रवासियों से भरा एक जहाज डूब गया। इस हादसे में महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 61 प्रवासी डूब गए। यह जानकारी लीबिया में अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (आईओएम) ने शनिवार को सोशल मीडिया पर दी।
एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि जहाज लीबिया से रवाना हुआ था। वहीं शिपिंग मंत्रालय के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि इस पर सवार अधिकांश लोग मिस्र, सीरिया और पाकिस्तान से थे।यूनान के सरकारी प्रसारक ईआरटी ने बताया कि जहाज लीबिया के टोब्रुक शहर से इटली जा रहा था, जो यूनान के क्रेते द्वीप के दक्षिण में स्थित है।
आईओएम के लीबिया ( Libya )कार्यालय ने एएफपी को दिए एक बयान में कहा, ऐसा माना जाता है कि लीबिया के उत्तर-पश्चिमी तट पर ज़ुवारा से रवाना होने के बाद प्रवासियों की नाव ऊंची लहरों के कारण डूब गई, जिससे उसमें सवार लोगों की मौत हो गई। हालांकि कुछ लोगों को जीवित बचा लिया गया। आईओएम ने कहा कि नाइजीरिया, गाम्बिया और अन्य अफ्रीकी देशों से महिलाओं और बच्चों सहित लगभग 86 प्रवासी जहाज में सवार थे सवार थे। इनमें से 25 लोगों को बचा लिया गया है और उन्हें लीबिया के हिरासत केंद्र में स्थानांतरित कर दिया गया है। जीवित बचे सभी लोग अच्छी स्थिति में हैं और उन्हें आईओएम कर्मचारियों से चिकित्सा सहायता प्राप्त हुई है।
लीबिया ( Libya )के समुद्र तट पर डूबे सभी प्रवासी इटली के रास्ते यूरोप पहुंचने की उम्मीद में थे। मगर लीबिया और ट्यूनीशिया खतरनाक समुद्री यात्राओं का जोखिम उठाने वाले स्थानों में से एक है। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी के अनुसार, इस वर्ष ट्यूनीशिया और लीबिया( Libya ) से 153,000 से अधिक प्रवासी इटली पहुंचे हैं। इटली की धुर दक्षिणपंथी प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने अवैध प्रवासन को रोकने की कसम खाने के बाद ही पिछले साल चुनाव जीता था। मेलोनी की कट्टर-दक्षिणपंथी सरकार ने अब तक चैरिटी जहाजों की गतिविधियों को प्रतिबंधित करने के लिए कई उपाय किए हैं जो उत्तरी अफ्रीका से खतरनाक तरीके से सीमा पार करने का प्रयास करने वाले लोगों को बचाते हैं। अवैध प्रवासन से निपटने के उनके दृष्टिकोण को शनिवार को रोम की यात्रा के दौरान ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से प्रशंसा मिली। दोनों नेताओं ने अपने देशों के तटों पर प्रवासी नौकाओं की लैंडिंग को रोकने और मानव तस्करों से निपटने के प्रयासों को तेज करने की कसम खाई।
More than 60 migrants presumed dead after boat sinks off Libya, says IOM
More than 60 migrants are believed to have drowned in a shipwreck off the coast of Libya, the International Organization for Migration…
Read more:https://t.co/N9WqAVwxoT
The #Libya Update pic.twitter.com/OnvkFxZHBG
— The Libya Update (@TheLibyaUpdate) December 17, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?