हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh ) के ऊना (Una ) जिले में झुग्गियों में आग लग गई। आग में महिला और उसके दो बच्चे जिंदा जल गए। जबकि महिला का पति गंभीर रुप से झुलस गया है। उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, ऊना (Una ) जिले के हरोली इलाके के गांव बाथु में प्रवासियों की झुग्गियों में आग लगने की यह घटना हुई। घटना देर रात की है। स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर काबू पाया है।
ऊना (Una ) जिले की पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बिहार का एक परिवार करीब एक महीना पहले ही मेहनत मजदूरी करने के लिए इस जगह पर आया था और झुग्गी झोपड़ी बनाकर रहना शुरू किया। सर्दी ज्यादा होने के चलते शनिवार रात परिवार के लोगों ने झोपड़ी के अंदर सेंकने के लिए आग जलाई थी। संभवत: इसी आग के चलते उनकी झोपड़ी में आग भड़क गई।
थाना टाहलीवाल की बाथु ग्राम पंचायत में देर रात अज्ञात कारणों से तीन झुग्गियों में आग लग गई। हादसे में सुमित देवी (25) पत्नी विजय शंकर निवासी उत्तर प्रदेश हाल निवासी बाथु, उसका बेटा अंकित (9 माह) और बेटी नैना (5) जिंदा जल गए।
मृतक महिला का पति विजय शंकर (30) गंभीर रुप से झुलस गया। उसे पहले क्षेत्रीय अस्पताल ऊना और फिर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि करीब 11 बजे के आसपास पुलिस को इस अग्निकांड की सूचना मिली थी और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है। हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है मृतकों के परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?