तमिलनाडु ( Tamil Nadu ) के चेन्नई (Chennai) में बर्बरता का नया मामला प्रकाश में आय़ा है। यहां तांबरम से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक लड़की को उसके 26वें जन्मदिन पर उसका दोस्त सुनसान जगह पर ले गया और यह कहते उसने उसके हाथ-पैर को जंजीर से बांध दिया कि यह केवल मौज-मस्ती के लिए है। इसके बाद उसने ब्लेड से उसका गला काट दिया और फिर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा के हवाले कर दिया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
आरोपी (पंडी माहेश्वरी) ने लड़की (नंदिनी) से शादी करने के लिए अपना सेक्स चेंज करवाया और लड़का (वेत्रिमारन) बन गया था। लेकिन 25 साल की नंदिनी ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया था। इसी बात से नाराज होकर वेत्रिमारन ने उसकी हत्या कर दी।
चेन्नई (Chennai) पुलिस ने बताया कि आरोपी कुछ महीने पहले जेंडर चेंज सर्जरी की प्रक्रिया से गुजरा था, जिसके बाद उसने अपना नाम बदलकर वेत्रिमारन कर दिया। उन्होंने कहा, आरोपी ने आर नंदनी की इसलिए हत्या कर दी, क्योंकि वह इस बात से नाराज था कि उसने उससे रिश्ता तोड़ लिया था और अपने दफ्तर में एक सहकर्मी के करीब आ रही थी। वेत्रिमारन को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।पुलिस ने नंदिनी की अधजली लाश थलंबूर से बरामद की।
चेन्नई (Chennai) में एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करने वाली नंदनी की हत्या करने की बात कबूल कर ली है। पुलिस ने कहा कि नंदनी और वेत्रिमारन तमिलनाडु के मदुरै जिले में स्कूल में सहपाठी और करीबी दोस्त थे। शनिवार को वेत्रिमारन ने नंदनी के साथ दिन बिताया और उसे सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसने उसके यह कहते हुए उसके हाथों और पैरों को जंजीरों से बांध दिया कि वह यह केवल मजे के लिए कर रहा है। इसके बाद उसने ब्लेड से उसका गला काट दिया और पेट्रोल छिड़ककर उसे आग लगा दी। नंदनी को अस्पताल ले जाया गया, जहां शनिवार देर रात उसकी मौत हो गई।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?