कानपुर में आईआईटी कानपुर (IIT Kanpur ) के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर समीर खांडेकर(Professor Sameer Khandekar)का शुक्रवार को हार्टअटैक से निधन हो गया। वह प्रोफेसर होने के साथ डीन ऑफ स्टूडेंट अफेयर के पद पर भी थे।
आईआईटी के आउटरीच ऑडिटोरियम में शुक्रवार सुबह एलुमनी मीट को संबोधित करने के दौरान प्रो. समीर खांडेकर (Professor Sameer Khandekar)की तबीयत बिगड़ने लगी थी। मंच पर वह पूर्व छात्रों से समाज के प्रति जिम्मेदारी निर्वहन करने की बात कह रहे थे। पूर्व छात्र अपनी सेहत का ध्यान रखें बोलते-बोलते प्रो. समीर के चेहरे के हावभाव बदलने लगे।पहले सबको लगा कि वह भावुक हो रहे हैं, लेकिन फिर हकीकत पता चली। इसके बाद उनको आनन-फानन में कार्डियोलॉजी ले जाया गया।जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। 55 साल के प्रो. समीर के परिवार में माता-पिता के अलावा पत्नी प्रद्यन्या खांडेकर और पुत्र प्रवाह खांडेकर हैं।
प्रवाह अभी कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर रहे हैं। उनके लौटने पर ही प्रो. समीर (Professor Sameer Khandekar)का अंतिम संस्कार किया जाएगा। अभी उनका शव संस्थान के हेल्थ सेंटर में रखा गया है। वह आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र भी थे। बता दें कि शिक्षा सोपान आश्रम में बच्चों को खेल-खेल में विज्ञान की निशुल्क शिक्षा दी जाती है। प्रो. समीर विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे।
10 नवंबर 1971 को जबलपुर में जन्मे प्रो. समीर (Professor Sameer Khandekar)ने 2000 में आईआईटी कानपुर से बीटेक और जर्मनी ने 2004 में पीएचडी किया था। इसके बाद 2004 में आईआईटी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर ज्वाइन किया था। 2009 में एसोसिएट प्रोफेसर, 2014 से प्रोफेसर, 2020 में मैकेनिकल इंजीनियरिंग के विभागाध्यक्ष बने। इसी साल उनको डीन ऑफ स्टूडेंट अफेयर पद की जिम्मेदारी मिली।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?