उत्तर प्रदेश के वाराणसी (Varanasi) के लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र के ताड़ीखाना तिराहे के समीप स्थित एक लॉन में नववर्ष की पार्टी के दौरान सिक्योरिटी गार्ड ने अधिवक्ता (Advocate ) राघवेंद्र सिंह (36 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोप है कि जातिगत टिप्पणी से सिक्योरिटी गार्ड नाराज था। उसने तीन राउंड फायरिंग की थी।
इसके बाद वह पिस्टल लेकर कैंट थाने जा पहुंचा और बोला- मुझे गिरफ्तार कर लो। वकील ने मुझे शराब के नशे में गाली दी, इसलिए मैंने गोली मार दी है। अगर कोई जातिगत टिप्पणी करेगा, तो हम नहीं सुनेंगे। हरदेंदु और वकील राघवेंद्र पहले से एक-दूसरे को जानते थे।
वाराणसी (Varanasi) के ताड़ीखाना तिराहा के समीप गौरव सिंह के लॉन में नदेसर निवासी एडवोकेट (Advocate ) राघवेंद्र सिंह (36 वर्ष) अपने दोस्तों और कर्मचारियों के साथ नववर्ष की पार्टी कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पार्टी में शामिल गौरव सिंह के मकान का सिक्योरिटी गार्ड और नगवा निवासी हरदेंदु शेखर त्रिपाठी भी मौजूद था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार न्यू ईयर की पार्टी में शराब के साथ नॉनवेज भी था। इसके साथ ही डांस फ्लोर पर जबरदस्त म्यूजिक भी बज रहा था। खाने-पीने के बाद राघवेंद्र नशे में हो गए और डांस के लिए हरदेंदु शेखर त्रिपाठी को खींचने लगे। मना करने पर वकील नाराज हो गए और गाली देना शुरू कर दिया। इसके बाद दोनों में झड़प होने लगी। दोनों में हाथापाई की स्थिति बन गई।
हरदेंदु शेखर ने ताबड़तोड़ तीन राउंड फायरिंग की। इसमें पहली गोली राघवेंद्र के सीने पर लगी तो दूसरी पेट में लगी। तीसरी गोली हवा में चली। इसके बाद लॉन में अफरातफरी मच गई। घटनास्थल पर मौजूद राघवेंद्र के दोस्तों उन्हें तत्काल उपचार के लिए बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे।
उधर, पिस्टल के साथ हरदेंदु शेखर त्रिपाठी कैंट थाने पर पहुंचा और थाने के आफिस में जाकर पिस्टल रख दी। कार्यालय दीवान से कहा, “मैं वकील (Advocate )की हत्या करके आया हूं, मुझे गिरफ्तार कर लीजिए।” जानकारी पाकर गश्त से एसओ कैंट मौके पर आए और घटनास्थल पर पहुंचे तो वारदात सही मिली।
हालांकि घटनास्थल लालपुर पांडेपुर थाना क्षेत्र में था, जिसके बाद संबंधित एसओ को मामले की जानकारी दी। लालपुर पांडेयपुर थाना प्रभारी मनोज कुमार मौके पर पहुंचे और पड़ताल की। एसओ लालपुर पांडेयपुर मनोज कुमार ने बताया, घटना की जांच की जा रही है। अभी तक जातिगत टिप्पणी की बात सामने आई है, वारदात में प्रयुक्त हथियार के साथ आरोपी पुलिस की हिरासत में है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?