ओडिशा ( Odisha ) के पुरी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर( Shree Jagannath Temple ) प्रशासन ने 12वीं सदी के इस धार्मिक स्थल में हॉफ पेंट, फटी जींस, स्कर्ट और बिना आस्तीन वाले कपड़े पहनकर आने वाले श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगा दी और उनके लिए सोमवार से ‘ड्रेस कोड’ लागू कर दिया है। मंदिर के पदाधिकारियों ने यह जानकारी दी।
श्री जगन्नाथ मंदिर( Shree Jagannath Temple ) में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए नए साल से ड्रेस कोड अनिवार्य कर दिया गया है। मंदिर प्रशासन के मुताबिक, नए साल 2024 के पहले दिन से मंदिर परिसर में पान-गुटखा खाने और प्लास्टिक प्रोडक्ट्स यूज करने पर बैन लगा दिया गया है।
श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (SJTA) के अधिकारी ने कहा हाफ पैंट, शॉर्ट्स, फटी जींस, स्कर्ट और स्लीवलेस ड्रेस पहनने वाले भक्तों को मंदिर में एंट्री नहीं दी जाएगी।
श्री जगन्नाथ मंदिर( Shree Jagannath Temple ) प्रशासन ने 9 अक्टूबर को ही ड्रेस कोड संबंधी आदेश जारी कर दिया था जिसमें इसे लागू करने की तारीख 1 जनवरी बताई गई थी।
ड्रेस कोड नियम लागू होने से सोमवार को श्री जगन्नाथ मंदिर( Shree Jagannath Temple ) में आने वाले पुरुष भक्तों को धोती और तौलिया पहने देखा गया। वहीं, महिलाएं साड़ी या सलवार-कमीज पहने हुई नजर आईं। अधिकारी ने कहा कि मंदिर की पवित्रता बनाए रखने के लिए परिसर में गुटखा और पान खाने पर बैन लगाया जा रहा है। नियमों को तोड़ने वालों पर जुर्माना लगाया जा रहा है। मंदिर के सिंह द्वार पर तैनात सुरक्षाबल और मंदिर के भीतर प्रतिहारी सेवक इसकी निगरानी करेंगे।
पिछले साल के मुकाबले इस बार पहले दिन लगभग दोगुने से अधिक श्रद्धालु मंदिर में दर्शन कर चुके हैं। रात करीब 2 बजे से ही भक्तों का आना शुरू हो गया था। नए साल के पहले दिन भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए ढाई लाख से अधिक श्रद्धालु उमड़े हैं। मंदिर के दरवाजे खुलने के बाद से लोग कतारों में खड़े नजर आए। दोपहर 12 बजे तक 1 लाख 80 हजार से अधिक भक्तों ने जगन्नाथ धाम के दर्शन किए हैं।
पुरी पुलिस अधिकारी समर्थ वर्मा ने एक X पर पोस्ट में कहा- भक्तों बिना किसी परेशानी के दर्शन कर सकें, इसके लिए व्यवस्था की गई है। साथ ही पुलिस की ओर से दिव्यांग भक्तों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। SJTA और पुलिस प्रशासन ने पीने के पानी, सुलभ कॉम्पलेक्स और बैठने की उचित व्यवस्था की है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?