असम (Assam) के गोलाघाट ( Golaghat ) जिले में बस और ट्रक के आपस में टकराने की वजह से एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 27 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इनमें से कई लोगों की हालत बहुत गंभीर है। जिसकी वजह से हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना है। घायलों का इलाज फिलहाल जोरहाट मेडिकल कॉलेज चल रहा है।जहां सुबह घना कोहरा छाया हुआ था।
जानकारी के अनुसार, यह हादसा गोलाघाट ( Golaghat ) जिले के देरगांव के करीब बालीजन गांव में हुआ है। यह दुर्घटना सुबह 5 बजे हुई। जब मार्घेरिटा से आ रहे कोयले से भरी हुई ट्रक और बस आपस में टकरा गए। हादसे के वक्त बस में 45 लोग सवार थे। बस में सवार सभी लोग सुबह तीन बजे अठखेलिया से बोगीबील पिकनिक मनाने के लिए रवाना हुए थे। यह भी पढ़े -धार में ट्रक के कई वाहनों से टकराने के बाद आग लगी, तीन की मौत
गोलाघाट ( Golaghat ) पुलिस के मुताबिक जिस हाइवे पर टक्कर हुई उसका एक हिस्सा टूटा हुआ था। इस कारण बस उलटी दिशा में चल रही थी। संभावना जताई जा रही है घने कोहरे और उलटी दिशा में बस के चलने से आमने-सामने टक्कर हुई।
इस भीषण हादसे के बाद पुलिस और रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि बस में सवार सभी लोग तिनसुकिया के तिलिंगा मंदिर पिकनिक मानने के लिए जा रहे थे। लेकिन बीच रास्ते में इस भीषण हादसे का शिकार हो गए। हादसे में अब तक 14 लोगों की जान गई है, जिनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जोरहट मेडिकल कॉलेज की सीनियर डॉक्टर ने बताया कि 30 घायलों का इलाज चल रहा है, जिनमें से कुछ मरीज गंभीर रूप से घायल है। हम उनकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?