उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बदायूं (Badaun) जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव परौली में मंगलवार को झूठी शान की ख़ातिर परिजनों ने बेटी नीतू (19) और उसके प्रेमी जयपाल उर्फ सचिन (20) की फावड़े से काटकर हत्या कर दी। बाद में नीतू के पिता ने खून से सने फावड़े के साथ थाने जाकर समर्पण कर दिया। पुलिस ने वारदात में शामिल नीतू की मां को भी गिरफ्तार कर लिया है। पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। नीतू और सचिन अलग- अलग जाति के थे।
बदायूं (Badaun) जिले के ग्राम परौली निवासी जयपाल हरियाणा में टैक्सी चलाता था। पुलिस के मुताबिक उसका काफी समय से पड़ोस में रहने वाली नीतू पुत्री महेश से प्रेम संबंध थे। नीतू कोरी और जयपाल कडेरे जाति का था। इस कारण नीतू के परिजन एतराज करते थे। जयपाल शनिवार को हरियाणा से आया था। सोमवार रात करीब दस बजे नीतू जयपाल के घर आ गई। परिवार वाले रातभर नीतू की तलाश करते रहे। शक होने पर मंगलवार सुबह करीब साढ़े चार बजे महेश और उसके परिवार के लोग लाठी-डंडे और फावड़ा लेकर जयपाल के घर पहुंचे। उन्होंने जैसे ही दरवाजा खटखटाया, जयपाल और नीतू घर से निकलकर भागने लगे। तभी आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। घर के सामने ही फावड़े से काटकर दोनों की हत्या कर दी।
इसके बाद खून से सना फावड़ा लेकर महेश ने सीधे थाने जाकर समर्पण कर दिया। जानकारी पाकर बदायूं (Badaun) एसएसपी डॉ. ओपी सिंह, एसपी देहात राम मोहन सिंह और सीओ सुशील कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। थाना पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने जयपाल के पिता सूरजपाल की तहरीर पर महेश, उसकी पत्नी भागवती, उसके दो नाबालिग बेटों के अलावा महेश के पिता रामऔतार के खिलाफ हत्या और बलवा के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने महेश के अलावा भागवती को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
पुलिस उपमहानिरीक्षक/SSP डॉ0 ओपी सिंह जनपद बदायूँ के कुशल निर्देशन में थाना बिल्सी पुलिस ने ग्राम परोली मे हुई दोहरी हत्या में नामित दो अभियुक्तो को 24 घण्टे के भीतर गिरफ्तार कर भेजा जेल।#UPPolice #GoodWorkUPP pic.twitter.com/OXEGHF9AEU
— Budaun Police (@budaunpolice) January 2, 2024
https://platform.twitter.com/widgets.js


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?