मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh ) में एक बार फिर भाजपा की नयी सरकार बनते ही प्रशासनिक फेरबदल शुरू हो गया है। राज्य शासन ने 7 आईएएस अफसरों ( IAS officers )के तबादले किए हैं। भोपाल और इंदौर के कलेक्टर बदले गए हैं। भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह को इंदौर कलेक्टर बनाया गया है। उनकी जगह कौशलेंद्र विक्रम सिंह भोपाल के कलेक्टर होंगे।
मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh ) सामान्य प्रशासन विभाग से जारी आदेश के मुताबिक रीवा संभाग आयुक्त अनिल सुचारी को हटा दिया गया है। उनकी जगह आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा गोपाल चंद्र डाड को रीवा संभाग का आयुक्त बनाया गया है। बता दें कि मुख्यमंत्री मोहन यादव (Mohan Yadav) आज रीवा के दौरे पर हैं। वे संभागीय बैठक करने वाले हैं। इससे पहले ही रीवा संभाग आयुक्त के पद पर फेरबदल किया गया है।
सामान्य प्रशासन विभाग में सचिव संजय गुप्ता अब श्रम आयुक्त होंगे। इंदौर कलेक्टर इलैया राजा टी को प्रबंध संचालक, पर्यटन विकास निगम बनाया गया है। श्रम आयुक्त श्रीकांत बनोठ आयुक्त, नगर एवं ग्राम निवेश की जिम्मेदारी संभालेंगे। अभी तक उनके पास श्रम आयुक्त के साथ नगर एवं ग्राम निवेश का अतिरिक्त प्रभार था।
भोपाल कलेक्टर बनाए गए कौशलेंद्र विक्रम सिंह को 9 महीने पहले भी शिवराज सरकार में भोपाल कलेक्टर बनाया गया था, लेकिन 24 घंटे में उनका तबादला आदेश बदल गया था। ग्वालियर से हटाए गए कौशलेंद्र को तब पर्यटन निगम का प्रबंध संचालक (एमडी) बनाया गया और आशीष सिंह भोपाल कलेक्टर बने थे।
मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh ) गृह विभाग ने दो IPS अफसरों के भी तबादले किए हैं। जबलपुर आईजी आर.आर.एस. परिहार को पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) में पदस्थ किया गया है। वहीं, टी.के. विद्यार्थी को जबलपुर में डीआईजी बनाया गया है। उन्हें विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग ने जबलपुर एसपी के पद से हटाया था। तब उन्हें सरकार ने पीएचक्यू में पदस्थ कर दिया था। इसी बीच उनका डीआईजी के पद पर प्रमोशन हो गया।
राज्य शासन ने रीवा, सागर, भोपाल, शिवपुरी के अपर कलेक्टर समेत राज्य प्रशासनिक सेवा के 17 अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं। स्थानांतरित किए गए अफसरों में मंत्रालय में पदस्थ उप सचिव जितेंद्र सिंह के अलावा अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर स्तर के अधिकारी शामिल हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार शाम को ये आदेश जारी किए हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?