लक्षद्वीप(Lakshadweep) भारत में गूगल पर सर्च किया जाने वाला 9वां मोस्ट सर्च्ड वर्ड बन गया है। इसका कारण है, प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi ) का लक्षद्वीप विजिट। हाल ही में, प्रधानमंत्री के सोशल मीडिया अकाउंट से उनकी कुछ तस्वीरें साझा की गईं, जिनमें वे स्नॉर्कलिंग करते और लक्षद्वीप के बीच पर टहलते नजर आए। इन तस्वीरों को देखने के बाद किसी का भी मन इस खूबसूरत द्वीप पर जाने और वहां की सुंदरता का आनंद उठाने का कर सकता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने हाल ही में लक्षद्वीप(Lakshadweep) समूह की अपनी यात्रा के दौरान समुद्र के नीचे के जीवन का पता लगाने के लिए ‘स्नॉर्कलिंग’ (Snorkeling) का लुत्फ उठाया। पीएम मोदी ने समुद्र के नीचे का जीवन पता लगाने संबंधी तस्वीरें सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कीं और अरब सागर में स्थित द्वीपों में प्रवास के अपने ‘उत्साहजनक अनुभव’ को शेयर किया। पीएम मोदी ने लिखा, ‘जो लोग रोमांचकारी अनुभव लेना चाहते हैं, लक्षद्वीप उनकी लिस्ट में जरूर होना चाहिए। मेरे प्रवास के दौरान मैंने स्नॉर्कलिंग की भी कोशिश की। यह कितना उत्साहजनक अनुभव था!
प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारियों की ओर से एक वीडियो भी शेयर किया गया। इसमें प्रधानमंत्री समुद्र में डुबकी लगाते और पानी के अंदर मछलियों के बीच तैरते दिख रहे हैं। इस वीडियो में प्रधानमंत्री समुद्र तट पर बैठकर कुछ काम करते भी दिख रहे हैं।
’विदेशमंत्री एस जयशंकर ने पीएम मोदी के लक्षद्वीप दौरे को लेकर कहा कि उनकी इस यात्रा ने लक्षद्वीप(Lakshadweep) में पर्यटन की अपार संभावनाओं की ओर ध्यान आकर्षित किया है। जयशंकर ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, लक्षद्वीप का दौरा करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पर्यटन की अपार संभावनाओं की तरफ ध्यान आकर्षित किया है। यह हम सभी के लिए एक बड़ी प्रेरणा है। उम्मीद है ज्यादा से ज्यादा पर्यटक लक्षद्वीप की समृद्धि में योगदान देंगे। वे इसकी अनूठी संस्कृति और परंपराओं का भी अनुभव करेंगे।
For those who wish to embrace the adventurer in them, Lakshadweep has to be on your list.
During my stay, I also tried snorkelling – what an exhilarating experience it was! pic.twitter.com/rikUTGlFN7
— Narendra Modi (@narendramodi) January 4, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?